Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित दिल पर पत्थर रखकर करेगा ये काम, रूही के बच्चे को लेकर पोद्दार परिवार में एंट्री लेगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बच्चो को डॉक्टर बचा नहीं पाते हैं. अरमान इस दुख से गहरे सदमे में होता है. रोहित अपने भाई को संभालता है और कहता है उसे अभीरा को भी संभालना है. दूसरी तरफ रूही की हालत […]

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के बच्चो को डॉक्टर बचा नहीं पाते हैं. अरमान इस दुख से गहरे सदमे में होता है. रोहित अपने भाई को संभालता है और कहता है उसे अभीरा को भी संभालना है. दूसरी तरफ रूही की हालत खराब हो जाती है और वह कोमा में चली जाती है. रोहित और अरमान को सकी फ्रिक सताती है.

अभीरा को अपना बच्चा थमाएगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार अभीरा और रूही के हालत के बारे में अभी नहीं जानते. रोहित, अरमान से कहता है कि डॉक्टर को नहीं पता कि रूही कब होश में आएगी. तभी अभीरा को होश आ जाता है. अभीरा होश में आते ही अपने बच्चे के बारे में अरमान से पूछती है. अरमान उससे कुछ कह पाता, तभी रोहित अपना बच्चा लाकर अभीरा की बाहों में दे देता है. अभीरा को नहीं पता कि ये रूही का बच्चा है. उसे लगता है वह उसका बच्चा है. रोहित, अरमान को समझाता है कि पता नहीं रूही कब तक होश में आएगी, इसलिए बच्चे को अभीरा के पास रहना चाहिए.

पोद्दार परिवार करेगा अभीरा, अरमान और बच्चे का घर में स्वागत

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार अभीरा और अरमान का बच्चे के साथ घर में स्वागत करता है. रूही जो अभी भी कोमा में है, उसे भी परिवार वाले घर ले जाते हैं. अभीरा, अरमान के साथ रूही के बारे में डिस्कस करती है. अभीरा कहती है रूही को जब होश आएगा तब वह अपने बच्चे को खोने का दर्द कैसे झेल पाएगी. अरमान उसे नहीं बता पाता कि अभीरा के पास रूही का बच्चा है. एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब रूही को होश आ जाएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >