Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की ऐसे होगी वापसी, अभीरा के बच्चे को मारने का प्लान करेगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित को रूही और उसके बच्चे की फ्रिक होती है. अभीरा को रूही थैंक्यू बोलती है क्योंकि उसने उसकी जान बचाई. अरमान को अभीरा के बच्चे की फ्रिक होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, रूही को सेफ जगह पहुंचाता है और फिर अभीरा को खोजता है. अभीरा, अरमान को आवाज देती है. दूसरी तरफ माधव कहता है उन्हें आग बुझाने की कोशिश करनी होगी, जब तक फायर ब्रिगेड नहीं आ जाता. मनीषा उसे बताती है कि आग में अभीरा फंस गई है. अरमान, अभीरा को बचाने की कोशिश करता है.

संजय को क्यों थप्पड़ मारेगा मनीष

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा के आग में फंसने पर संजय खुश होता है. वह कहता है उसे इस बात का बुरा नहीं लग रहा. वह अभीरा पर इल्जाम लगाता है कि उसने उसकी फैमिली बर्बाद कर दी. ये सुनकर मनीष को काफी गुस्सा आ जाता है और वह उसे थप्पड़ मार देता है.

क्या अभीरा और रूही की जान बच पाएगी

अभीरा, अरमान और रूही का जान बचा लेती है और परिवार उन्हें सुरक्षित देखकर काफी खुश होता है, रोहित को रूही और उसके बच्चे की फ्रिक होती है. अभीरा को रूही थैंक्यू बोलती है क्योंकि उसने उसकी जान बचाई. जबकि मनीष दोनों को ठीक देखकर चैन की सांस लेती है.

क्या पोद्दार परिवार जान पाएंग अभीरा के प्रेग्नेंसी के बारे में

अरमान को अभीरा के बच्चे की फ्रिक होती है. पोद्दार और गोयनका अभीरा के प्रेग्नेंसी के बारे में जान जाता है. दादी सा इस बात पर नाराज होती है कि उसने ये बात उससे छिपाई. मनीष कहता है कि उसे लगता है अक्षरा वापस अभीरा के जरिए हो रही है. ये बात सुनकर रूही काफी नाराज हो जाती है.

क्या पोद्दार हाउस में होगा सेलिब्रेशन

रोहित, अभीरा और अरमान के बच्चे के बारे में जानकर काफी खुश हो जाता है. कृष सबसे इस खुशी को सेलिब्रेट करने को लेकर कहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि घर के सारे लोग अभीरा को खूब दुलार करते हैं. रूही सोचती है अभीरा ने उससे सबकुछ छिन लिया, लेकिन वह अपने बच्चे के साथ ऐसा कुछ होने नहीं देगी. वह अपने बच्चे के हक के लिए लड़ने का सोचती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने अपकमिंग एपिसोड से उठाया पर्दा, रूही-अभीरा की जान लेने की कोशिश करेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >