Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा के सामने गीतांजलि करेगी सिंदूर को लेकर ड्रामा, अरमान से करेगी ये डिमांड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि समारोह के दौरान अरमान, मायरा और गीतांजलि डांडिया खेलते हैं. मायरा अभीरा को लेकर आती है और अरमान उसके साथ डांस करता है. गीतांजलि दोनों को देखकर गुस्सा होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, मायरा के साथ मिलकर सजावट करता है. मायरा उसे बताती है कि उसे डांडिया खेलना नहीं आता है. दोनों मिलकर इंटरनेट पर डांडिया खेलना सीखते हैं और उन्हें साथ देखकर अभीरा खुश हो जाती है. दूसरी तरफ गीतांजलि, अभीरा को सिंदूर लाने के लिए कहती है. हालांकि अभीरा पहले मना कर देती है, लेकिन गीतांजलि के जोर देने पर वह लेकर आती है.

अभीरा को दुख पहुंचाने के लिए गीतांजलि करेगी ये काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान को अभीरा के सामने उसे सिंदूर लगाने के लिए कहती है. अरमान उसे खुद से लगाने के लिए कहता है. गीतांजलि कहती है कि उसके पास कोई मिरर नहीं है. इसपर अरमान उसे अपने कमरे में जाने के लिए कहता है. गीतांजलि उसे जोर देकर कहती है कि वह उसे सिंदूर लगा दे. अरमान, अभीरा को देखता है और पुरानी यादों में खो जाता है. दूसरी तरफ समारोह के दौरान अरमान, मायरा और गीतांजलि डांडिया खेलते हैं. मायरा अभीरा को लेकर आती है और अरमान उसके साथ डांस करता है. गीतांजलि दोनों को देखकर गुस्सा होती है. इस दौरान अभीरा उससे पूछती है कि उसकी पत्नी के साथ उसका वक्त कैसा बीत रहा है.

गीतांजलि से शादी के बारे में बताएगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, अरमान के करीब आने की कोशिश करती है. हालांकि अरमान उसे दूर कर देता है. अभीरा से अरमान कहता है कि उसकी शादी गीतांजलि से मजबूरी में हुई थी. अभीरा उससे कहती है कि शादी तो हो गई है ना और उसे अपनी शादी जारी रखनी चाहिए. अरमान उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन अभीरा नहीं समझती. वह वहां से चली जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के रिसॉर्ट में भूत का साया मंडराया, अरमान इन 3 लोगों के साथ मिलकर भूतिया कमरे का सच लाएगा बाहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >