Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ऐसे होगी शो में गीतांजलि की मौत, अभीरा-मायरा की जान आएगी खतरे में, ये शख्स बनेगा रक्षक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि चट्टान से गिरकर गीतांजलि की मौत हो जाएगी. इधर अभीरा की कार भी चट्टान में फंस जाएगी. इसमें मायरा भी होगी, दोनों की जान खतरें में देखकर अरमान भागा भागा आएगा और उन्हें बचाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लंबे समय से चल रहा और बेहद पसंद किया जाने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दर्शकों को नए ट्विस्ट टर्न से टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. इन-दिनों कहानी अभीरा, अरमान, मायरा और गीतांजलि के इर्द-गिर्द घूम रही है. सभी के रिश्ते उलझ से गए हैं. जहां गीतू चाहती है कि अरमान उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लें. इधर अऱमान अभी भी अभीरा से ही प्यार करता है, वह उसका होना चाहता है.

चट्टान से गिरकर गीतांजलि की होगी मौत, अभीरा और मायरा की जान भी है खतरे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, क्योंकि गीतांजलि की जल्द ही मौत हो जाएगी. वह एक चट्टान से गिरकर मर जाएगी. हालांकि ड्रामा यहीं नहीं खत्म होगा. गीतांजलि की मौत के बाद अभीरा और मायरा की भी जान खतरे में पड़ जाती है. उनकी कार एक चट्टान के किनारे लटक जाती है, जिससे कहानी और भी ज्यादा मजेदार हो जाती है.

अभीरा और मायरा की जान बचाने आएगा अरमान

अरमान को जैसे ही पता चलेगा कि उसकी एक्स वाइफ और बेटी की जान खतरे में है. वह परेशान हो जाएगा और भागने हुए घटनास्थल पर पहुंचेगा. बहादुरी से अऱमान, अभीरा और मायरा को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता है. उसका साहस और दृढ़ संकल्प उन्हें सुरक्षित कार से निकालने में मदद करता है, अभीरा यह देखकर खुश हो जाती है कि अरमान आज भी उससे उतना ही प्यार करता है. जानलेवा घटना के बाद, पूरा परिवार इमोशल हो जाएगा और एक साथ आएगा. हालांकि दर्शक आने वाले एपिसोड में यह भी देखेंगे कि अरमान गीतांजलि की मौत के बाद कितना बुरा महसूस करता है. हालांकि अभीरा इस मुश्किल घड़ी में उसका साथ जरूर देगी.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 ने 13 दिनों में कमाए इतने करोड़, जानें 100 करोड़ के क्लब में एंट्री हुई या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >