Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को पराई औरत कहता है ये शख्स, अरमान हुआ आग बबूला, विद्या ने लिया यू टर्न

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 September Written Episodes: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. जहां अरमान अभीरा की हालत को लेकर काफी परेशान है. इधर तान्या उसके बारे में भला बुरा कहती है. जब अरमान उसे डांटता है, तो वह कहती है कि आप पराई औरत के लिए क्यों बोल रहे हैं, गीतांजिल पर ध्यान देने की जरूरत है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 September Written Episodes: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज रात के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान बेचैन होता जा रहा है, उसे समझ नहीं आ रहा कि डॉक्टर अभीरा की हालत के बारे में बताने में इतनी देर क्यों कर रहे हैं. कावेरी उसे शांत करने की कोशिश करती है. तभी डॉक्टर आते हैं और कहते हैं कि अभीरा अभी गहरे सदमे में है और मन ही मन उसे लगता है कि वह जेल में है.

विद्या अभीरा के लिए करती है कुकिंग, तान्या इस वजह से सबको सुनाएगी

विद्या, अभीरा को ठीक करने के लिए उसके लिए खाना बनाने जाती है. वह मनीषा की मदद लेती है. तभी तान्या अपना आपा खो देती है, वह कहती है कि पोद्दार परिवार वाले शायद यह भूल गए हैं कि अंशुमन की मौत के लिए अभीरा जिम्मेदार है. मनीषा, तान्या से सवाल करती है कि जब यह साबित हो चुका है कि उसकी कोई गलती नहीं थी, तो वह उसे दोषी क्यों मान रही है.

अभीरा को पराई औरत कहती है तान्या

अरमान तान्या की बात सुनकर गुस्से में आ जाता है और उसे डांटता है. हालांकि तान्या पीछे नहीं हटती है और सवाल करते हुए कहती है कि वह ऐसी महिला के प्रति इतना ज्यादा कोई पोजेसिव हो रहा है, जिससे उसका कोई संबंध नहीं है. वह उसे याद दिलाती है कि गीतांजलि से उसकी शादी हो चुकी है और अभीरा अब उसके लिए एक पराई औरत है. ये बात सुनकर अरमान अपना आपा खो देता है और कृष को निर्देश देता है कि वह तान्या को शहर से बाहर ले जाए.

मायरा, अरमान को अभिरा को खाना खिलाने में मदद करती है

अरमान और मायरा, अभीरा को खाना खिलाने की कोशिश करते हैं. उनका प्लान काम आ जाता है और वह थोड़ा सा खाना खाती है. बाद में गीतांजलि परिवार को बताती है कि अरमान और अभीरा दोनों ने खाना खा लिया है. कियारा बाकी सभी को भी डिनर के लिए इनवाइट करती है. जिसके बाद मनीषा उस पर भड़क उठती है और आरोप लगाती है कि वह ड्रग्स की लत में डूबी होने के बावजूद परवाह करने का नाटक कर रही है. मनीषा यहीं नहीं रूकती वह कियारा को पोद्दार छोड़ने का फैसला सुनाती है.

विद्या अरमान को समझाती है ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में विद्या फिर से यू टर्न मारती है और अरमान को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाती है. वह कहती है कि गीतांजलि को उसकी पत्नी होने के नाते वह सम्मान और अधिकार दे जिसकी वह हकदार है.

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 के बाद हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, कन्नड़ स्टार संग एक्टिंग नहीं करेंगे ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >