Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को ये शख्स याद दिलाएगा अरमान-रूही के अतीत का सच, कावेरी को होगा रोहित पर शक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा हॉस्पिटल में स्वर्णा, अभीर और रूही को साथ में देख लेती है. वह अभीरा से बात करती है और उसे समझाती है कि उसका फैसला सही नहीं है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही की मदद करने पर अभीरा काफी भावुक हो जाती है. रूही को अभीरा थैंक्यू कहती है. अस्पताल में स्वर्णा, अभीरा, रूही और दक्ष को देख लेती है. स्वर्णा उनसे मिलने जाती है, तभी डॉक्टर उसे रूही का फाइल दे देती है. स्वर्णा वह फाइल देखकर चौंक जाती है. स्वर्णा हॉस्पिटल के बाहर अभीरा से मिलती है. अभीरा उसे बताती है कि रूही उसकी सरोगेट मदर बनने के लिए तैयार है. स्वर्णा उसे पुरानी बातें याद दिलाती है.

अभीरा को अतीत की बातें याद दिलाएगी स्वर्णा

स्वर्णा, अभीरा को अरमान और रूही के रिश्ते के बारे में याद दिलाती है. स्वर्णा कहती है कि अगर रूही ने उसे बच्चा नहीं दिया तो. वह अभीरा को रूही पर भरोसा नहीं करने के लिए कहती है. स्वर्णा, अभीरा से कहती है कि उसके और रूही का अतीत अच्छा नहीं रहा है. स्वर्णा उससे कहती है कि उसने रूही को सरोगेट मदर बनाकर बहुत बड़ी गलती की है. उसकी बातें सुनकर अभीरा काफी परेशान हो जाती है. अभीरा अपनी परेशानी अरमान को बताती है. अरमान उसे भरोसा दिलाता है कि रूही बदल गई है और रोहित से प्यार करती है. दूसरी तरफ विद्या, शिवानी को कॉल करके पूछती है कि वह हलवा कैसे बनाती है, जो अरमान को पसंद है. विद्या उससे अपनी हरकतों को लेकर माफी मांगती है.

कावेरी को हुआ शक

रूही और रोहित सरोगेसी वाली फाइल अभीरा और अरमान को देते हैं. तभी वहां कावेरी आ जाती है और फाइल ले लेती है. कावेरी जैसे ही फाइल खोलने जाती है, रूही उसे रोक लेती है. रूही कहती है कि ये रोहित की प्रॉपर्टी के पेपर हैं और वह अपनी प्रॉपर्टी अरमान और अभीरा के नाम कर रहा. कावेरी इस बात पर उसे डांटती है. कावेरी, संजय को बताती है कि वह कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा रही और ऐसे में उसे रूही और रोहित पर नजर रखनी है. रूही पपीता खाने से बचती है और संजय को उसपर शक होता है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: रणदीप राय की हुई अनुपमा में एंट्री, राही और प्रेम की जिंदगी में लाएगा नया तूफान, सामने आया पहला लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >