Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: इस शख्स ने 6 साल बाद छोड़ा शो, बोली- विदाई देने का समय आ गया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने पसंदीदा ट्रैक से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न भी आ रहे हैं. इसी बीच स्वर्णा का किरदार निभाने वाली नियति जोशी ने शो छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: पिछले छह सालों से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अहम हिस्सा रहीं अभिनेत्री नियति जोशी ने आखिरकार शो छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actress Niyati Joshi exits show). राजन शाही के शो में वह स्वर्णा की भूमिका निभाती थी. एक्ट्रेस के अचानक अलविदा कहने पर फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं.

नियति जोशी ने छोड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है

नियति जोशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, ‘कहते हैं कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता. छह शानदार सालों बाद, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में मेरे किरदार स्वर्णा को भावनात्मक विदाई देने का समय आ गया है, लेकिन अनगिनत यादें, खूबसूरत दोस्ती और इसने मुझे जो सम्मान और तारीफ दिलाई, वह जीवन भर रहेगी. डीकेपी हमेशा मेरा दूसरा घर रहेगा. किसी ऐसी चीज को अलविदा कहना आसान नहीं है, जो मेरे दिल के करीब थी. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, मुझे तुम्हारी याद आएगी.’

गर्विता साधवानी और सलोनी संधू ने भी ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा था अलविदा

हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सात साल का लीप आया. जिसके बाद रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी और चारु का किरदार निभाने वाली सलोनी संधू ने भी शो छोड़ने का फैसला किया था. इन बदलावों के साथ कलाकारों में भी बदलाव आया है, क्योंकि निर्माता कहानी में नए मोड़ लाते रहते हैं. फिलहाल, शो का ट्रैक अभीरा, मायरा, गीतांजलि और अरमान के इर्द-गिर्द घूम रहा है. जहां अभीरा अपनी बेटी को पाने के लिए पूरा ट्राई कर रही है. इधर गीतू मायरा को खोना नहीं चाहती और उसे ब्लैकमेल कर रही है. हालांकि अरमान पूरी कोशिश कर रहा है कि अभीरा ही मायरा के साथ रहे. इसलिए उसने गीतांजलि को माउंट आबू भेजने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: राही को जोरदार थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ेगी अनुपमा, तोशु फिर करेगा ये घिनौना काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >