Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और दादी की बातें अभीरा सुन लेगी. उसे बहुत दुख होगा कि अरमान उसके बारे में ये सोचता है. अभीरा एक बड़ा फैसला लेने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर राज कर रहा है. इतने साल होने के बाद भी सीरियल टीआरपी लिस्ट में रहता है, जो बताती है कि शो की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. अभीरा, अरमान और रूही के बीच लव स्टोरी दिखाई जा रही है. दर्शकों को लेटेस्ट ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. शो का अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त और रोमांचक होने वाला है. अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला करेगी.


सामने आया अभीरा और अरमान की शादी का सच
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि संजय पूरे परिवार के सामने अभीरा और अरमान के शादी की सच्चाई बताता है. संजय कहता है दोनों की शादी एक कॉन्ट्रैक्ट मैरिज है. हालांकि पहले कोई भी उसकी बातों का यकीन नहीं करते. अरमान उनके सामने ये सच्चाई स्वीकार करता है. दादी सा दोनों को शादी का मजाक बनाने पर डांटती है. विद्या, अरमान से कहती है कि वो ऐसा काम कैसे कर सकता है. वो अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहा है और शादी का मजाक बना रहा है. अभीरा उन्हें समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता. संजय कहता है कि अभीरा अपनी शादी के जरिए अरमान से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: चारु का हुआ एक्सीडेंट, अरमान ने अभीरा को ठहराया जिम्मेदार

Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर


अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर जाने का करती है फैसला
ये रिश्ता क्या कहलताा है में दिखाया जाएगा कि अभीरा काफी दुखी और अपमानित महसूस करती है और वो बड़ा फैसला लेते हुए पोद्दार हाउस से जाने का फैसला करती है. कृष और अन्य लोग उसे रोकने की कोशिश करते है, लेकिन वो किसी की नहीं सुनती. वो अपना बैग करके अपने कमरे से निकलती है, तभी वो अरमान और दादी की बात सुन लेती है. अरमान, दादी सा को बताता है कि उसने अभीरा से शादी इसलिए की क्योंकि उसकी मां से उसने वादा किया था. अरमान उन्हें बताता है कि अगर उसने ये वादा नहीं किया होता तो वो अभीरा से कभी भी शादी नहीं करता. अभीरा ये सुनकर बहुत हर्ट होती है. अभीरा फैसला करती है कि अरमान के पास इस शादी का बोझ उठाने का कोई कारण नहीं है और वो उसे छोड़कर जाने की बात करती है. अब ये देखना मजेदार होगा कि क्या सच में अभीरा पोद्दार हाउस छोड़कर जाती है. क्या अरमान उसे जाने से रोकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >