Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव आया कोमा से बाहर, अरमान और रूही की शादी रोकने के लिए इन लोगों ने मिलाया हाथ, आएगा बड़ा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, माधव को संपर्क करने की कोशिश कर रही है और वो चाहती है कि अरमान-रूही की शादी में वो शामिल हो. दूसरी तरफ अभीरा मसूरी जाने का फैसला कर लेती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक काफी जबरदस्त और रोमांचक हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान और रूही की शादी होने वाली है. पोद्दार हाउस पूरी तरह से सज गया है. हालांकि अरमान के सामने ये राज खुल गया कि दादी सा की वजह से अभीरा ने अदालत में झूठ बोला था. इस बीच अभीरा उदयपुर छोड़कर जाने का फैसला करती है क्योंकि वो दोनों को शादी करते नहीं देख सकती. वो अपने घर मसूरी जाने के लिए निकलती है.


कोमा में है माधव
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव के सामने राज खुल चुका है कि अभीरा और अरमान की शादी नहीं हुई है. वो जान जाता है कि संजय ने ये बात सबसे छुपाकर रखा है. माधव सबको बताने वाला होता है, लेकिन उसका एक्सीटेंड हो जाता है. संजय उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर देता है और इस बारे में पोद्दार हाउस में किसी को नहीं बताता. उसे डर है कि अगर ये बात सबके सामने आ गई तो अरमान- रूही की शादी नहीं हो पाएगी. माधव कोमा में है और संजय उसका फोन यूज कर रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही से नहीं बल्कि अभीरा से शादी करना चाहता है अरमान, दादी सा ने फिर रचा बड़ा षड्यंत्र

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: उदयपुर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएगी अभीरा, क्या रूही से शादी तोड़ उसे जाने से रोकेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने रूही से शादी करने से किया इंकार, नशे की हालत में दादी सा के सामने किया हंगामा


माधव करेगा मनोज को फोन
विद्या, माधव को संपर्क करने की कोशिश कर रही है और वो चाहती है कि अरमान-रूही की शादी में वो शामिल हो. दूसरी तरफ अभीरा मसूरी जाने का फैसला कर लेती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव कोमा से जाग जाता है और वो अरमान-रूही को शादी करने से रोकेगा. माधव किसी तरह से मनोज को फोन कर सारी सच्चाई बताएगा. वो मनोज और मनीषा से शादी रोकने के लिए कहेगा. उसका साथ कृष, कियारा और आर्यन भी देंगे. सारे लोग हाथ मिलाएंगे और अरमान और रूही की शादी रोक देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >