Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा पर अरमान का फूटा गुस्सा, माधव और विद्या को एक करने के मिशन पर निकली अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु, अभीरा को वीडियो कॉल करती है और उसे विद्या के बारे में बताती है कि वो बहुत रो रही है. अभीरा को गिल्ट फील होता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler: राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शकों को खूब सारा मेलोड्रामा देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या रोती है क्योंकि माधव पोद्दार हाउस वापस नहीं आ रहा. पूरा परिवार सावन का त्योहार मना रहा है, लेकिन विद्या खुश नहीं है. वो दादी सा को माधव को वापस लाने के लिए कहती है. दादा सी उससे कहती है कि उसने उसे घर आने से नहीं रोका है, लेकिन अभीरा की वजह से वो वापस नहीं आ रहा है. अरमान, माधव को वापस लाने की जिम्मेदारी लेता है और दादी सा को स्वार्थी कहता है.

अभीरा को माधव बताएगा शिवानी के बारे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में माधव और अभिरा अपनी परेशानियों पर डिस्कस करते हैं. माधव उससे अपने पहले प्यार शिवानी और अरमान की मां के बारे में उसे बताता है. अभीरा उसे अहसास दिलाती है कि वो विद्या से प्यार करता है. अभीरा, माधव को अपना प्यार विद्या को दिखाने कहता है. माधव कहता है कि विद्या उसका प्यार नहीं देखती और वो कभी समझ नहीं पाएगी कि वो शिवानी के घर में क्यों रह रहे हैं. अभीरा सोचती है उसने अरमान से दूर रहने का मन बनाया है, लेकिन वो उसकी मां के घर में रह रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अलग होने के बाद ऐसे मिलेंगे अरमान-अभीरा, क्या माधव के साथ अभीरा लौटेगी पोद्दार हाउस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही बनी मास्टरमाइंड, अभीरा पर लगाया अरमान को छीनने का आरोप, क्या फिर से दूर हो जाएंगे दोनों

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

माधव को पोद्दार हाउस वापस आने के लिए मनाएगा अरमान

चारु, अभीरा को वीडियो कॉल करती है और उसे विद्या के बारे में बताती है कि वो बहुत रो रही है. अभीरा को गिल्ट फील होता है. अरमान, माधव को घर वापस आने के लिए कहता है और उसे विद्या से की गई शादी की सारे वादों को निभाने की बात कहता है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सावन का त्योहार मनाने के लिए रूही पूरा घर सजाती है. उसे अरमान के साथ बिताए गए पल याद आते है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माधव के मनाने के बाद माधव पोद्दार हाउस वापस आ जाता है और उसके साथ अभीरा भी आ जाती है. क्या एक बार फिर से अरमान-अभीरा पास आएंगे. क्या दादी सा अभीरा का जीना मुश्किल करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >