Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामे से भरा हुआ है. मायरा की जिद ने अभीरा और अरमान की जिंदगी में तूफान ला दिया है. हालात ऐसे बन चुके हैं कि अरमान, मेहर से शादी के लिए तैयार हो गया है, जिससे अभिरा का दिल बुरी तरह टूट गया है. लेकिन अब कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है.
मेहर की साजिश का होगा खुलासा
आने वाले एपिसोड में मेहर की चाल धीरे-धीरे सामने आएगी. मायरा को शक हो जाएगा कि मेहर उसके पिता अरमान से प्यार करती है. एक घटना के दौरान मायरा खुद मेहर की जुबानी यह सच्चाई सुन लेगी, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आएगा.
अभीरा की कोशिशें होंगी नाकाम
मेहर की सच्चाई जानने के बाद अभीरा, अरमान से बात करने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार भी अरमान उसकी बात सुनने से इनकार कर देगा. वह मायरा की वजह से यह रिश्ता निभाने का फैसला ले चुका है.
विद्या निभाएगी सास की रस्म
दूसरी ओर विद्या, मेहर को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लेती है. वह मेहर को कंगन पहनाकर उसे अपने परिवार का हिस्सा बना लेती है. मेहर भी इस मौके पर मासूम बनने का नाटक करती नजर आएगी.
अरमान का दर्द आएगा सामने
अरमान अंदर ही अंदर इस रिश्ते से परेशान होगा. माधव उसे समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन अरमान मायरा की खुशी के लिए यह कदम उठाने का फैसला करता है. वह अपने अतीत की गलतियों का जिक्र भी करता है.
‘शेरनी’ बनेगी अभीरा
अब कहानी का सबसे बड़ा मोड़ आएगा, जब अभिरा गुस्से में ‘घायल शेरनी’ का रूप ले लेगी. वह मेहर का ड्राइवर बनकर उसे लेकर निकल जाएगी और रास्ते में उसकी सच्चाई जानने के बाद गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर उसे डराने की कोशिश करेगी. इस दौरान मेहर घायल भी हो जाती है.
मेहर को देगी खुली चुनौती
अभीरा, मेहर को साफ-साफ धमकी देगी कि वह उसका सच सबके सामने लाकर रहेगी. दोनों के बीच सीधी टक्कर शुरू हो जाएगी, जिससे आने वाले एपिसोड और भी दिलचस्प बन जाएंगे.
मेहर उड़ाएगी अभीरा का मजाक
आखिर में मेहर, अभीरा का मजाक उड़ाते हुए उसे चुनौती देती है कि वह कुछ नहीं कर पाएगी. इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इस शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: फूड इंस्पेक्टर बनते ही बदली अनुपमा, राही संग फिर हुआ बड़ा टकराव
