YRKKH: ‘तुम कौन हो?’ अभीरा से ये सवाल पूछेगा अरमान, कहानी में आएगा चौंकाने वाला मोड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अभीरा को अरमान की बीमारी का सच पता चल जाएगा, जबकि दूसरी ओर अरमान की याददाश्त पर भी खतरा मंडराने लगेगा. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को भावनाओं और ड्रामे से भरपूर कहानी देखने मिलेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दर्शकों को जल्द ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अरमान की तबीयत लगातार बिगड़ने के बाद अभीरा को शक होने लगेगा कि वह उससे कोई बड़ी बात छिपा रहा है. ऐसे में वह सच्चाई जानने का फैसला करेगी.

अस्पताल पहुंचकर सच का लगाएगी पता

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा अस्पताल जाकर अरमान की मेडिकल जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी. हालांकि अस्पताल का स्टाफ उसे कोई जानकारी देने से इनकार कर देगा. इसके बाद अभीरा खुद ही सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करेगी. इसी दौरान उसे पता चलेगा कि अरमान एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. यह खबर सुनते ही अभीरा पूरी तरह टूट जाएगी.

अरमान से छिपाएगी अपनी परेशानी

सच्चाई जानने के बाद भी अभीरा तुरंत अरमान को कुछ नहीं बताएगी. वह अपने आंसुओं को छिपाकर उसका हौसला बढ़ाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ अरमान भी अभीरा के साथ सामान्य व्यवहार करने की कोशिश करेगा. दोनों एक-दूसरे से अपनी भावनाएं छिपाते नजर आएंगे, जिससे कहानी और भावुक हो जाएगी.

परिवार पर भी टूटेंगी नई मुश्किलें

इसी बीच परिवार के अन्य सदस्यों की जिंदगी में भी परेशानियां बढ़ने वाली हैं. माधव को नौकरी से निकाले जाने की खबर सामने आएगी, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा. विद्या इस फैसले से काफी नाराज नजर आएगी और परिवार में नया विवाद शुरू हो सकता है.

अरमान की याददाश्त खोने से आएगा बड़ा ट्विस्ट

शो का सबसे बड़ा मोड़ तब आएगा जब अरमान अभीरा और परिवार के साथ समय बिताते हुए अचानक असहज महसूस करने लगेगा. सिर में तेज दर्द और चक्कर आने के बाद उसकी हालत बिगड़ जाएगी. इसी दौरान वह अभिरा को पहचानने से इनकार कर देगा और उससे पूछेगा कि वह कौन है.

अरमान की यह हालत देखकर अभीरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. याददाश्त से जुड़ा यह नया ट्विस्ट आने वाले एपिसोड्स में कहानी को पूरी तरह बदल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अभीरा इस मुश्किल समय में अरमान का साथ कैसे निभाती है और क्या अरमान अपनी याददाश्त वापस पा सकेगा.

यह भी पढ़ें: ‘पत्नी को डिस्चार्ज कराने के पैसे नहीं थे’, बेटी के जन्म का किस्सा सुनाकर भावुक हुए Ravi Kishan

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >