Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या ने अपकमिंग एपिसोड से हटाया पर्दा, कहा- रूही को लगेगा कि उसने रोहित को घर लाकर…

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में मेकर्स ने रोहित को लाकर मेकर्स ने नया ट्विस्ट लाया है. रोहित के आते ही कहानी नये मोड़ पर आ गई है. उसे देखकर पोद्दार फैमिली बेहद खुश है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने ट्रैक को लेकर लाइमलाइट में है. सीरियल में दिखाया गया कि अरमान और अभीरा ने फाइनली एख-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया. जिसके बाद दोनों ने शादी का प्लान किया, लेकिन दादी सा उनके शादी के खिलाफ है. दादी सा ने अरमान के सामने शर्त रखी, जिसे सुनकर अरमान का दिल टूट गया. अरमान ने दादी सा और अभीरा के बीच में अभीरा को चुना. ये देखकर दादी सा को काफी दुख हुआ और उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उन्हें दादी सा अस्पताल लेकर जाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड को लेकर श्रुति उल्फत उर्फ ​​विद्या ने राज खोले है.

श्रुति उल्फत ने अपकमिंग एपिसोड को लेकर दिया हिंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है का इन दिनों वाला ट्रैक काफी सुर्खियों में है. पहले अभीरा ने पूरा प्लान करके अरमान को आई लव यू कहा. इसके लिए अभीरा ने पूरा कमरा सजाया होता है. अरमान और अभीरा के प्यार का इजहार करने वाला एपिसोड काफी प्यारा था. उसके बाद रोहित पोद्दार हाउस लौटता है और उसे देखकर पूरी फैमिली शॉक्ड हो जाती है. साथ ही खुश होती है कि घर का बेटा वापस घर आ गया है. शो में विद्या का रोल निभाने वाली श्रुति उल्फत ने सास बहू और बेटियां से बातचीत में अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर बात की.

श्रुति उल्फ्त ने कही ये बात

श्रुति उल्फ्त ने कहा कि, विद्या शॉक्ड है, कंफ्यूज है और खुश भी है. हर कोई खुश है और इसका मतलब है कि रूही भी घर वापस आ सकती है. रूही को लगेगा कि उसने रोहित को घर लाकर गलती है क्योंकि अभी भी वो अरमान को चाहती है. इसके अलावा श्रुति बताती है कि इसमें बड़ा ट्विस्ट है और उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगी. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि रूही वापस रोहित की पत्नी बनकर आएगी और या नहीं. उनकी बातों से लग रहा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला ट्रैक काफी शानदार होने वाला है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >