Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को कावेरी ने दिखाया नीचा, क्या अपने पति के अधिकार के लिए लड़ेगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा एक बड़ा फैसला लेगी. इस बात से अभीरा और सारे घरवाले काफी हैरान हो जाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर राज कर रहा है. सीरियल में अभीरा, अरमान और रूही की कहानी दिखाई जा रही है, जिसे दर्शक पंसद कर रहे हैं. हाल ही में गर्विता सिधवानी और रोहित पुरोहित की एंट्री हुई है और दोनों अरमान और रूही के किरदार में दिख रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि धीरे-धीरे अरमान और अभीरा करीब आ रहे हैं. इस बात से सबसे ज्यादा रूही को प्रॉब्लम है. उनकी बढ़ती नजदीकियों से रूही को जलन हो रही है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा लगाएगी संजय पर बड़ा आरोप
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि कृष लॉ की पढ़ाई नहीं करना चाहता है. वो आर्ट्स और डांस की पढ़ाई करना चाहता है. हालांकि कृष घर से भागने की कोशिश करता है और उसे चोट लग जाती है. अभीरा उसके चोट का इल्जाम संजय पर लगाती है. अभीरा की इस बात पर दादी सा काफी नाराज हो जाती है और उसे खूब डांटती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा पूरे परिवार वालों को बताएगी कि नया ऑफिस का काम खत्म हो गया है.


दादी सा अरमान को दिखाएगी नीचा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक देखेंगे कि हर किसी को लगता है नये ऑफिस के लिए दादी सा अरमान को हेड घोषित करेंगी. लेकिन ऐसा नहीं होता. कावेरी उनकी कंपनी के लिए नये कानूनी हेड के तौर पर संजय का नाम लेती है. दादी सा कहती है अरमान अन्य जिम्मेदारियों में बिजी है, इसलिए वो संजय को हेड बना रही है. अरमान और पोद्दार परिवार इस बात से काफी चौंक जाते हैं. क्या अभीरा अपने पति के हक के लिए दादी सा से लड़ेंगी. क्या अरमान को उसका अधिकार मिलेगा. क्या संजय का पर्दाफाश होगा. ये सब जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस करने पर गर्विता सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >