सड़क पर आ गए गोविंदा? भतीजे विनय आनंद ने तोड़ी चुप्पी

Govinda Downfall: गोविंदा की आर्थिक स्थिति को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भतीजे विनय आनंद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 90 के दशक के सुपरस्टार आज भी लाखों कमा सकते हैं और उनके स्टारडम पर सवाल उठाना गलत है. जानिए विनय ने क्या कुछ कहा है?

Govinda Downfall: सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर कभी खत्म नहीं होता. हर कुछ महीनों में किसी ना किसी स्टार को लेकर नई कहानी गढ़ दी जाती है. इस बार चर्चा में हैं 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा. कुछ पोस्ट और पुराने क्लिप्स के आधार पर सोशल मीडिया पर यह कहा जाने लगा कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. लेकिन अब उनके भतीजे विनय आनंद ने इन दावों पर खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने इन दावों की सच्चाई बतायी है. जानिए उन्होंने गोविंदा की स्थिति को लेकर क्या कहा?

गोविंदा आज भी हैं सुपरस्टार

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान गोविंदा के भतीजे विनय आनंद ने साफ कहा कि ये सारी बातें बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि गोविंदा आज भी जहां खड़े हो जाएं, वहां लाखों रुपये कमा सकते हैं. “जो लोग उन्हें गरीब बता रहे हैं, वो गलत हैं. सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि गोविंदा सड़क पर आ गए… ये कैसी बातें हैं? वह 90 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं और फिल्मों के लिए करोड़ों रुपये लेते थे.”

कभी गोविंदा फिल्म का लेते थे एक करोड़ रुपए

विनय ने यह भी याद दिलाया कि जब मुंबई के लोखंडवाला इलाके में 12–13 लाख रुपये में फ्लैट मिलते थे, तब गोविंदा एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते थे. “70–80 फिल्में करने के बाद उन्होंने जितना कमाया, उतना शायद ही किसी ने कमाया हो. ऐसे बड़े कलाकार के बारे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है.” विनय ने अफवाहों के तेजी से फैलने पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ सनसनी फैलाने का काम करती हैं. “मैं जब भी सोशल मीडिया खोलता हूं, गोविंदा जी ही ट्रेंड करते नजर आते हैं. यही उनका स्टारडम है.”  बता दें, गोविंदा ने 1990 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग, डांस और हिट फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई थी. आज भी उनका नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार है.

यह भी पढे़ं: इन 5 बड़े कारणों की वजह से ठंडा पड़ा गोविंदा का स्टारडम, कभी थे ‘हीरो No. 1’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >