Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी बनने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि मैं उनकी विरासत…

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ का किरदार खत्म कर दिया है, लेकिन अक्षरा के रोल में प्रीति अमीन ने ले ली है. फैंस उन्हें शो में देखना मिस करते है. इस बीच हाल ही में प्रणाली ने समृद्धि के साथ एक प्रमोशनल वीडियो महाबलेश्वर में शूट किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने अलविदा कह दिया है. सीरियल में लीप आ गया है और अब नये कलाकारों की एंट्री हो गई है. अभिमन्यु और अक्षरा की प्रेमकहानी खत्म हो गई और अब अभीरा की कहानी दिखाई जा रही है. अभीरा का किरदार समृद्धि शुक्ला निभा रही है. आगे चलकर अभीरा की शादी शहजादा धामी यानी अरमान से होगी. नई कहानी धीरे-धीरे दर्शकों को पसंद आ रही है. अभीरा, अक्षरा की बेटी है. अक्षरा का रोल पहले प्रणाली निभाती थी और अब उनकी जगह प्रीति अमीन ने ले लिया है. अभिमन्यु के किरदार की मौत हो गई लेकिन अक्षरा आज भी कहानी का हिस्सा हैं. हालांकि अभीरा ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया है. इस बीच उन्होंने समृद्धि ने प्रणाली की प्रशंसा की और अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया.

प्रणाली राठौड़ से मिली समृद्धि शुक्ला

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ का किरदार खत्म कर दिया है, लेकिन अक्षरा के रोल में प्रीति अमीन ने ले ली है. फैंस उन्हें शो में देखना मिस करते है. इस बीच हाल ही में प्रणाली ने समृद्धि के साथ एक प्रमोशनल वीडियो महाबलेश्वर में शूट किया है. बॉलीवुडलाइफ से बातचीत में समृद्धि से प्रणाली और हर्षद के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा गया. इसपर उन्होंने कहा, “मैं हर्षद से कभी नहीं मिली लेकिन प्रणाली मैंने उसके बारे में बहुत कुछ सुना है. मेरे पिछले शो के निर्देशक ने प्रणाली के साथ काम किया है और उन्होंने मुझे बताया कि वह एक प्यारी इंसान है, वह वास्तव में अच्छी है और बिल्कुल मेरे जैसी है. जब मुझे पता चला कि वह सेट पर मिलने और प्रमोशनल शूट के लिए आ रही है तो मैं बहुत उत्साहित हो गई. मुझे खुशी हुई कि मुझे उससे मिलने का मौका मिलेगा.”

समृद्धि शुक्ला ने की प्रणाली की तारीफ

समृद्धि शुक्ला ने आगे कहा, “वह मेरी उम्मीदों से परे थी. वह बहुत सुंदर और अच्छी है. मैं उसके लिए शुभकामनाएं देती हूं. मैंने उससे यहां तक कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं आपकी विरासत को आगे ले जाने में सक्षम हूं और मैं आपकी और भी बड़ी सफलता की कामना करती हूं. उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.” वहीं, प्रीति अमीन ने अक्षरा के रोल को लेकर कहा था, “प्रणाली ने अक्षरा का किरदार कैसे निभाया, इसका कोई अनुकरण नहीं किया गया. जहां भी जरूरत पड़ी, क्रिएटिव टीम ने मुझे बारीकियों और आवश्यक प्रतिक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन किया.” उन्होंने कहा कि मूल रूप से यह रचनात्मक टीम थी, जिसने मदद की और उन्होंने प्रणाली को अक्षरा के रूप में देखा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की जगह लेने पर प्रीति अमीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें अचानक फोन आया और…

अभीरा से शादी करने पर अड़ा युवराज

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि युवराज ने अभीरा का प्रस्ताव लाकर अक्षरा को चौंका दिया. वह शादी तय करने का फैसला करता है. युवराज शादी की तारीख तय करने के लिए अभिरा का जन्म प्रमाण पत्र लाता है. अक्षरा युवराज पर काफी गुस्सा होती है और उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहती है. अभीरा से शादी करने की बात पर युवराज अड़ जाता है. युवराज पर अक्षरा काफी गुस्सा हो जाती है और उसे घर से बाहर निकाल देती है. वहीं, अक्षरा, अभीरा से युवराज की सच्चाई छुपाने को लेकर बात करती है. अभीरा कहती है वो उसे परेशान नहीं करना चाहती थी. अक्षरा फैसला करती है कि युवराज के पिता से बात से वो बात करेगी. बता दें कि युवराज ने अभिरा से शादी करने के अपने गंदे इरादों की ओर इशारा करते हुए, शादी के मंडप में ‘बैंड बाजा’ लाने का वादा कियागौरव शर्मा युवराज की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने पहले ही शो में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >