Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादी सा से अभीरा ने किया बगावत, सिर्फ इस शर्त की वजह से पोद्दार हाउस लौटी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा रोहित और अरमान के बीच देखने को मिलेगा. रोहित अपने भाई को गलत समझने लगा है और उसे सौतेला मानने लगा है. अरमान उसे समझाता है और दादी सा को भी समझाने के लिए कहती है. हालांकि दादी सा रोहित का साइड लेती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा मेलोड्रामा देखने मिलेगा. रोहित के आने के बाद कहानी में बदलाव आया है. अरमान और अभीरा की शादी नहीं हो रही है और रूही भी पोद्दार हाउस आ जाएगी. दादी सा गोयनका हाउस में रूही को घर आने के लिए कहती है. मनीष नहीं चाहता कि रूही जाए. दादी सा के बार-बार कहने पर रूही मान जाती है. रूही लौटने के लिए एक शर्त रखती है कि अगर उसके आने से रोहित की तबीयत ठीक होती है, तो वो उनके साथ चलेगी.

अरमान से कोई रिश्ता नहीं रखेगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में रोहित घर छोड़कर जाने की जिद्द करता है. अभीरा उसे रोक लेती है और बताती है ऐसा करने से उसके परिवार वालों को बहुत तकलीफ होगी. अभीरा बताती है परिवार वाले उस हर पल कितना मिस करते थे. रोहित उसकी बातें सुनकर घर छोड़कर जाने का फैसला बदल लेता है. रोहित एक शर्त रखता है कि वो अरमान से कोई कनेक्शन नहीं रखेगा. ये सुनकर अरमान का दिल टूट जाता है. रोहित दादी सा को रोहित को समझाने के लिए कहता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नये रोहित ने रूही संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने पिछले शो में…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अभीरा ने किया दादी सा से बगावत

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा, अरमान का नहीं बल्कि रोहित का साथ देती है. अरमान को अकेले देख अभीरा दादी सा से भिड़ जाती है. अभीरा उनसे पूछती है हर बात के लिए इस घर में अरमान को क्यों दोषी ठहराया जाता है. अभीरा, विद्या को रोहित को समझाने के लिए कहती है. विद्या अपने बेटे रोहित का साइड लेती है क्योंकि वो उसे खोना नहीं चाहती. ऐसा लगता है एक बार फिर से विद्या दादी सा के साथ हो गई है. तभी रोहित बेहोश हो जाता है और रूही उसे पकड़ लेती है. क्या रोहित और अरमान के रिश्ते सुधरेंगे. क्या अभीरा दोनों भाईयों के बीत से कड़वाहट को दूर कर पाएगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >