Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही देगी बेबी गर्ल को जन्म, बच्चे के आते ही अभीरा के साथ ऐसा बर्ताव करने लगेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा की जिंदगी में नयी खुशियां आने वाली है. अभीरा मां बनने वाली है. रूही बेबी गर्ल को जन्म देगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही को अपनी गलती का अहसास हो जाता है. रूही, अभीरा और अरमान के रिश्ते के बीच नहीं आने का फैसला करती है. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा के रिश्ते में चारु, अभीर और कियारा की वह से तनाव बढ़ता जा रहा है. अरमान को लगता है कि अभीरा एक जिम्मेदार मां नहीं बन सकती. दक्ष के साथ जो हुआ उसके बाद से अरमान, अभीरा पर काफी नाराज रहता है. अरमान कहता है कि वह अपने होने वाले बच्चे को छोड़कर हर किसी को प्राथमिकता दे रही है.

रूही देगी बेबी गर्ल को जन्म

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया कि रूही एक बेबी गर्ल को जन्म देती है. वह उस बेबी गर्ल को अरमान और अभीरा को सौंप देती है. अभीरा उस बेबी को अपनी बाहों में लेने वाली होती है, तभी अरमान उसे ले लेता है. वह उसे अपनी बेटी कहता है. अभीरा ये सब देखती है और उसे काफी दुख होता है. वह फिर उसे प्यार से अपनी बेटी कहती है. दूसरे सीन में अभीरा बच्चे को दूध पिलाने की तैयारी करती है. वह अपने हाथ पर चेक करती है कि कहीं दूध ज्यादा गर्म तो नहीं है. वह जैसे ही बच्चे को दूध पिलाने जाती है, तभी अरमान आ जाता है.

अभीरा से बेबी को दूर करेगा अरमान

अरमान एक बार फिर से दूध का तापमान चेक करता है और अभीरा से बोतल छीन लेता है. वह उससे पूछता है कि उसने सब कुछ चेक तो कर लिया है ना. अभीरा जवाब देती उससे पहले ही वह बच्चे को अपने गोद में उठा लेता है. वह उसे खुद संभालता है और अभीरा से कुछ नहीं कहता है. अभीरा उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. अभीरा उसे याद दिलाने की कोशिश करती है कि वह भी उस बच्ची की मां है, लेकिन वह उसे अपने साथ ले जाता है. अभीरा ये सब देखककर काफी इमोशनल हो जाती है.

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >