Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में चल रहा इस शख्स का अफेयर, कोर्ट जाने से पहले ही अभीरा को लगेगा बड़ा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा अरमान को अभीरा बताती है कि रूही कैसे उनके बच्चे के खास दिन को खराब करना चाहती थी. अरमान को ये जानकर बुरा लगता है. दूसरी तरफ रूही किसी बात को लेकर काफी परेशान होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही को उसके बच्चे के खास दिन को बर्बाद करने पर कोसती है. रूही उसका मजाक बनाती है कि वह बच्चे को संभाल नहीं पा रही. अभीरा को खुद के लिए बुरा लगता है कि उसने रूही का साथ दिया. उसे रूही का साथ देने पर पछतावा होता है. जब दोनों बात कर रही होती है तभी उनके पास नर्स आ जाती है. हालांकि नर्स को कुछ भी कहने से रोहित रोक लेता है.

क्या रोहित का चल रहा अफेयर

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोहित नर्स से बात करता है और उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करता है. वह उसे दोबारा वापस पोद्दार हाउस में नहीं आने के लिए कहता है. रोहित को नर्स से बात करते हुए रूही देख लेती है और उसे शक होता है. स्वर्णा, रूही से पूछती है कि उसे कौन सी बात इतनी परेशान कर रही है. रूही कहती है उसे शक है कि रोहित का किसी से अफेयर चल रहा. स्वर्णा उसे समझाती है कि रोहित ऐसा कुछ नहीं कर सकता.

अभीरा को अरमान देगा टर्मिनेशन लेटर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान बच्चे का नाम रखने के लिए रूही को थैंक्यू कहना चाहता है. अभीरा जब उसे रूही के प्लान के बारे में बताती है, तो उसे काफी बुरा लगता है. दूसरी तरफ चारु, अभीरा से ज्योति का केस लेने के लिए कहती है. कावेरी उसे कोर्ट जाने से मना करती है और बच्चे पर ध्यान देने के लिए कहती है. अभीरा, अरमान और दादी सी की इच्छा के खिलाफ केस लड़ने का सोचती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान टर्मिनेशन लेटर देता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >