Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस बात को लेकर फूट-फूटकर रोएगी रूही, अभीरा की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, रूही को अपना बच्चा देने की कोशिश करती है, ताकि वह शांत हो पाए. हालांकि रूही उसके बच्चे को सामान कहते हुए उसे खुद से दूर करने के लिए कहती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही और अभीरा आमने-सामने खड़ी होती है. रूही गुस्से से अभीरा को उसके पास से बच्चा हटाने के लिए कहती है. अभीरा दुखी हो जाती है, लेकिन कुछ नहीं कहती. अभीरा उसे खुद से बात करने के लिए कहती है, लेकिन रूही वहां से चली जाती है. विद्या ये सब देखती है और रूही से बात करने का फैसला करती है. हालांकि अभीरा उसे रोक लेती है और कहती है उसे ठीक होने के लिए थोड़ा वक्त दीजिए.

इस बात को लेकर फूट-फूटकर रोएगी रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही अपने कमरे में होती है और फूट-फूटकर रोती है. रूही को अभीरा की जटिल प्रेगनेंसी याद आती है. वह भगवान से सवाल करती है कि अभीरा की प्रेगनेंसी में इतनी दिकक्त थी, लेकिन आपने मेरा बच्चा क्यों ले लिया. रोहित उसे संभालने जाता है. रूही उससे कहती है, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैंने अभी भी अपने बच्चे को अपने पेट में रखा हुआ है. रोहित उससे थोड़ा टाइम लेने के लिए कहता है. रूही उसपर नाराज हो जाती है और कहती है उसे हमेशा अभीरा की चिंता उससे ज्यादा रहती है.

अभीरा इस बात को लेकर है परेशान

अभीरा अपने बच्चे को दूध नहीं पिला पाती और इस बारे में वह कावेरी और मनीषा को बताती है. कावेरी उसे घबराने के लिए नहीं कहती है. दूसरी तरफ रूही उसी डॉक्टर से जाकर बात करती है, जिससे अभीरा सलाह ले रही है. रूही अपने बॉडी में हो रहे बदलाव को लेकर डॉक्टर से बात करती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय, कावेरी को सलाह देता है कि वह अभीरा को काम पर ना जाने के लिए कहे. संजय कहता है अभीरा बेबी और करियर को बैलेंस नहीं कर पाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >