Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान डेट पर जाते हैं. रोहित को लेकर रूही भी डेट पर जाती है. हालांकि इसके पीछे रूही का एक मकसद होता है. वहीं, शो में लीप को लेकर कई खबरें चल रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही, अभीरा और अरमान को साथ में देख नहीं पाती थी. उनकी लवस्टोरी से सबसे ज्यादा रूही परेशान है. अरमान को भूल पाए, इस वजह से वो थेरेपिस्ट के पास भी गई थी. हालांकि इसका कोई फायदा रूही को नहीं मिला. उसके बाद रोहित की एंट्री हुई और जब वो लौटा तो उसके दिल में अरमान के लिए नफरत थी. रोहित आया फिर रूही आई और उसके बाद दोनों की बीच खूब लड़ाई हुई. वहीं, कुछ दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही कि शो में लीप आने वाला है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने को लेकर रोहित ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीवी पर 15 साल से ज्यादा हो गया है. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही कि शो में रोहित की मौत हो जाएगी और अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे. रोमित राज उर्फ ​​रोहित पोद्दार ने अब इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, राजन शाही के साथ काम करके मैं अपने ड्रीम को जी रहा हूं. ये शो मेरा फेवरेट है. हालांकि उन्होंने लीप को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

रूही, रोहित जाएंगे डेट पर

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक की बात करें तो रूही जानबूझकर रूही, रोहित को डेट के लिए वही ले जाएगी जहां अरमान और अभीरा जाते हैं. रूही का प्लान फेल हो जाता है क्योंकि अरमान और अभीरा को उनके होने से कोई फर्क नहीं पड़ता. जबकि घर आकर रूही, विद्या और सारे घर वालों से इस बात की शिकायत करती है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान चुपके से शादी करने का फैसला करता है. रूही उनकी बात सुन लेती है और दादी सा को जाकर बता देगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >