Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को डरा रहा इस बात का डर, रूही रखेगी बच्चे का नाम, अभीरा का होगा ऐसा रिएक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अभीरा के बच्चे का नाम रखती है. दूसरी तरफ रोहित, नर्स को लेकर काफी परेशान है. उसे डर है कि रूही के सामने उसका छिपाया हुआ राज खुल जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को डर है कि रूही बच्चे का कोई खराब नाम रखेगी. अभीरा कहती है अरमान ने उससे बच्चे का नाम नहीं चुनने का अधिकार उससे छीन लिया है. अरमान उससे बच्चे का कोई निक नेम रखने के लिए कहता है. अभीरा को ये आइडिया बहुत पसंद आता है. दूसरी तरफ अभीर, मनीष का पीछा करता है. स्वर्णा उसे पुलिस को बताने के लिए कहती है. मनीष और स्वर्णा को लगता है कि आखिर क्यों वह लड़का उसे हर जगह फॉलो कर रहा.

अभीर से मिलेगा मनीष

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीर, मनीष को तोहफा वापस करता है. मनीष उससे पूछता है कि वह उनका पीछा क्यों कर रहा है. अभीर उसे बताता है कि वह अपना हिस्सा उसे वापस लौटाने आया है. वहीं, पोद्दार परिवार बच्चे के नामकरण समारोह का जश्न मनाता है. रूही से मनीष बच्चे का नाम बताने के लिए कहता है. अभीरा, रूही को रोक लेती है. अभीरा कहती है कि उसका बेबी बहुत लकी है कि उसका बच्चा संयुक्त परिवार में पलेगा. तभी रोहित की नजर नर्स पर पड़ती है और वह परेशान हो जाता है.

रोहित को सता रहा ये डर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रोहित नर्स का पीछा करती है और उसे डर लगता है कि वह कहीं सारी सच्चाई ना बता दें. नर्स रोहित को तनाव ना लेने के लिए कहती है. नर्स कहती है वह रूही को बता देगी कि वह बच्चा अभीरा का नहीं है. रोहित डर जाता है और काफी परेशान हो जाता है. विद्या, रोहित को परेशान होते देखती है. दूसरी तरफ रूही से मनीष बच्चे का नाम बताने के लिए कहता है. रूही बच्चे का नाम बताती है और अभीरा का ये नेम पसंद आता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >