Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, बोले- हनीमून पर जाना पड़ा तो देखते हैं

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट में अरमान अभीरा को लेकर परेशान होगा. दूसरी तरफ गीतांजलि हनीमून पर जाने के लिए बैग पैक करती है और अरमान से चलने के लिए कहती है. हालांकि, अरमान गुस्सा हो जाता है और गीतांजलि को ऐसी प्लानिंग करने के लिए डांटता है. अब रोहित पुरोहित ने गीतांजलि की हनीमून ट्रिप प्लानिंग पर अपने विचार शेयर किए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में उलझे रिश्तें और जबरदस्त ड्रामा दर्शकों को खूब मसाला दे रहा है. शो के नए एपिसोड्स में अरमान का पूरा फोकस अभीरा पर रहता है, क्योंकि अभी अभी वह जेल से बाहर आई है और गहरे सदमें से जूझ रही है. इधर गीतांजलि अपने पति को किसी और औरत के साथ देखकर काफी दुखी है. वह अरमान के साथ हनीमून ट्रिप की योजना बनाती है. अब रोहित पुरोहित ने शो में आने वाले ट्विस्ट से पर्दा उठाया है और बताया है कि वह हनीमून पर जाएगा या नहीं.

रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

रोहित पुरोहित ने बॉलीवुड स्पाई को दिए इंटरव्यू में ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट और गीतांजलि संग अपनी हनीमून ट्रिप की प्लानिंग पर अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा कि जब गीतांजलि ने यह विषय उठाया तो अरमान सदमे की स्थिति में था. उन्होंने सोचा कि गीतांजलि ने माउंट आबू लौटने के लिए बैग पैक कर लिए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था.

क्या अरमान गीतांजलि संग हनीमून ट्रिप पर जाएगा

क्या अरमान गीतांजलि के साथ हनीमून ट्रिप पर जाएगा. इसपर अभिनेता ने कहा, “अरमान उसके साथ कहीं नहीं जाएगा. जाहिर है, वह गीतांजलि के साथ हनीमून पर बिल्कुल नहीं जाना चाहेंगे, लेकिन अगर उन्हें जाना पड़ा तो देखते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी क्या मोड़ लेती है.”

क्या अरमान और अभीरा को मायरा मिलवाएगी

उनसे जब पूछा गया कि क्या अरमान और अभीरा को मिलाने में मायरा अहम भूमिका निभाएगी. इस पर उन्होंने कहा कि मायरा निश्चित रूप से एक अहम किरदार है और उन्हें उम्मीद है कि वह अपने माता-पिता को मिलाए.

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >