Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के बच्चे के जन्म से पहले ही रोहित की होगी मौत, अरमान को दर्द में देख फूट-फूटकर रोएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान को बच्चों के लिए खिलौने खरीदते विद्या देख लेती है. विद्या को लगता है कि अभीरा मां बनने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चारु रिसॉर्ट में कियारा से मिलती है. चारु कहती है कि वह रिसॉर्ट कुछ क्लाइंट से मिलने आई है. अभीर, कियारा से कहता है कि उन्हें अभी वहां से जल्दी जाना होगा. होटल के बाहर चारु को अभीर गले लगाता है और सिचुएशन के लिए माफी मांगता है. चारु गुस्सा हो जाती है और वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ मंदिर के बाहर रूही और रोहित, अरमान और अभीरा को प्रसाद देते हैं. संजय उन्हें दूर से देखता है और उसे शक होता है.

सरोगेसी के बारे में इस शख्स को चलेगा पता

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान एक खिलौने के दुकान पर होते हैं. दोनों वहां पर खिलौने पसंद करते होते हैं, तभी विद्या उन्हें देख लेती है. विद्या को लगता है कि अभीरा मां बनने वाली है. पोद्दार हाउस में कावेरी, रूही को एक हीरे की रिंग देती है. तभी विद्या आकर घरवालों को बताती है कि अभीरा भी मां बनने वाली है. सब खुश हो जाते हैं और अरमान के घर जाने का फैसला करते हैं. दूसरी तरफ संजय, रोहित के ऑफिस में जाता है. वह रोहित के लैपटॉप में देखता है कि अस्पताल के कुछ पेपर्स है, जिसपर सरोगेसी के बारे में जिक्र किया गया है.

बच्चे के जन्म से पहले रोहित की हो जाएगी मौत

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान एक विस्फोट होता है, जिसमें रोहित, अरमान, शिवानी गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है. विद्या अपने दोनों बेटों रोहित और अरमान को ऐसे देखकर फूट-फूटकर रोने लगती है. अभीरा उसे संभालती है. ये सीन काफी इमोशनल होने वाला है. अभीरा भी अपने पति को इस हाल में देखकर फूट-फूटकर रोती है.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >