Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रूही के पति रोहित के हाथ लगा नया शो, Shivam Khajuria बोले- मुझे अभी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में रोहित की वापसी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सुनने में आ रहा है कि उनके हाथ नया शो लगा है. इसपर शिवम खजूरिया ने रिएक्ट किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी दर्शकों के बीच बनी हुई है. सीरियल में अभीरा, अरमान और रूही की कहानी दिखाई जा रही है. अरमान और रूही की सगाई हो रही है और अब शादी की तैयारी हो रही है. अभीरा उन दोनों की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बनी है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि रोहित पोद्दार का रोल निभा रहे शिवम खजूरिया के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. कहा जा रहा कि राजन शाही के अगले शो में दिखेंगे. इसपर शिवम ने रिएक्ट किया है.


शिवम खजूरिया के हाथ लगा नया शो
ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया, अरमान के भाई और रूही के पति का रोल निभाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि इसके बीच, हमने हाल ही में अफवाहें सुनीं कि शिवम खजूरिया को राजन शाही का नया टीवी शो मिला है. बॉलीवुडलाइफ ने शिवम से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, ”मुझे अभी जानकारी नहीं है.” उनकी बात से ऐसा लगता है कि अभी चीजें फाइनल नहीं हुई है. हालांकि मेकर्स की ओर से भी कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा का हो गया तलाक, अपकमिंग एपिसोड में होगा जबरदस्त तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-रूही का होगा रोका, अभीरा का टूटेगा दिल, ये शख्स करेगा जमकर हंगामा


क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी रोहित की वापसी
गौरतलब है कि रोहित कुछ महीनों से ये रिश्ता क्या कहलाता है में नहीं दिख रहे हैं. रोहित को पता चलता है कि रूही, अरमान से प्यार करती है. इस वजह से वो घर छोड़कर चला जाता है. उसके कार का एक्सीडेंट हो जाता है. हालांकि पोद्दार परिवार को लगता है कि रोहित मर चुका है. ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित की वापसी एक बार फिर से शो में होगी. फैंस चाहते हैं कि वो वापस आ जाए, ताकि अरमान और रूही की शादी रूक जाए. दोनों की शादी की तैयारियां चल रही है. अभीरा उनकी वेडिंग प्लानर बनी है. अभीरा को ना चाहते हुए भी ये काम करना पड़ रहा है क्योंकि उसे पैसों की जरूरत है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: भिखारियों के पास बैठने को मजबूर हुई अभीरा, ऐसी हालत में देखकर अरमान को लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >