Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो छोड़ने पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, रोमित राज बोले- अब नई शुरुआत करने का समय…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब रोमित राज नहीं दिखेंगे. रोमित शो में रोहित का किरदार निभाते थे और उन्होंने शो को छोड़ दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दर्शक एक नया ट्विस्ट देखने के लिए तैयार हो जाए. शो में दिखाया जा रहा है कि रूही और रोहित के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है और उनका एक बेटा दक्ष भी है. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान की लाइफ में एक नया मेहमान आने वाला है. रूही उनके लिए सरोगेट मदर बनने के लिए राजी हो गई है. रूही मां बनने वाली है, लेकिन उसकी जिंदगी में एक तूफान आनेवाला है. शो से रोमित राज का किरदार रोहित अलविदा ले रहा है. रोमित ने इसपर अब बात की है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने पर रोमित राज ने तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोमित राज का किरदार अब नहीं दिखाया जाएगा. पिंकविला संग बातचीत में रोमित ने कंफर्म किया कि राजन शाही के शो को छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ”सीरियल में जो किरदार मैंने निभाया है, वह मेरे दिल के करीब है और ये शो मेरे लिए बहुत मायने रखता है. अब नई शुरुआत करने का समय आ गया है.” साथ ही एक्टर ने राजन शाही के प्रति अपना आभार जताया है और कहा, मैं राजन सर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे शो में कास्ट किया. 18 साल तक मैंने उनके साथ काम करने का इंतजार किया. एक्टर ने अपने किरदार को मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू कहा.

स्वर्णा किस बात को लेकर है परेशान?

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि स्वर्णा, अरमान और अभीरा से अपनी चिंता व्यक्त करती है. स्वर्णा कहती है कि पोद्दार परिवार को जब सच्चाई पता चलेगा तो क्या होगा. अरमान उससे कहता है कि रूही ने कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स पर साइन कर दिया है, जिसका मतलब है कि वह बच्चा उन्हें दे देगी. अरमान उसे चिंता नहीं करने के लिए कहती है. अरमान, अभीरा से एक बड़ा घर खरीदने की बात कहता है, अभीरा उसे याद दिलाती है कि उन्हें सोच समझ कर पैसे खर्च करने चाहिए.

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >