Anupama New Entry: ये रिश्ता क्या कहलाता है के रोहित की अनुपमा में होगी एंट्री, रोमित राज के लुक पर सस्पेंस

रूपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में जल्द ही टीवी के एक फेमस चेहरे की एंट्री होने वाली है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित का किरदार निभाकर चर्चा में आए रोमित राज अब ‘अनुपमा’ का हिस्सा बनेंगे.

राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा लंबे समय से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. शो की कहानी में आने वाले ट्विस्ट और नए किरदार सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरते हैं. अब रूपाली गांगुली के ड्रामा में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर की धांसू एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में होगी रोमित राज की एंट्री

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है के रोहित यानी रोमित राज जल्द ही अनुपमा का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि, शो में उनका किरदार क्या होगा और कहानी में उनकी एंट्री किस मोड़ पर होगी, इसे फिलहाल मेकर्स ने पूरी तरह सीक्रेट रखा है.

ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: गौरव खन्ना का छलका दर्द, बोले- ‘पनौती और अनलकी’ का मिला टैग, आज भी यही डर सताता है

रोमित राज ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाते थे रोहित का किरदार

रोमित राज इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे. शो में उन्होंने अरमान पोद्दार के छोटे भाई रोहित का किरदार निभाया था. उनकी शादी रूही से हुई थी. दोनों का एक बच्चा भी था. हालांकि टीवी शोज में कहानी कब किस मोड़ पर पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में सिलेंडर ब्लास्ट का एक ट्रैक आया और हादसे में रोहित की मौत हो गई.

अनुपमा सीरियल में क्या हो रहा है खास

‘अनुपमा’ की कहानी में एक बार फिर कई ट्रैक एक साथ आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं. एक तरफ अनुपमा बिल्डर फ्रॉड के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं, तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी में एक नया मौका दस्तक देने वाला है. अनुपमा के लिए ये वक्त हार मानने का नहीं, बल्कि खुद को दोबारा खड़ा करने का है. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसी बीच अनुपमा को 150 लोगों के लिए बड़ा केटरिंग ऑर्डर मिलता है. अब इतनी बड़ी जिम्मेदारी है तो काम भी रातभर चलना तय है. अनुपमा पूरी तैयारी में जुट जाती हैं और इस मुश्किल वक्त में दिग्विजय भी उनका साथ देते हैं. अनुपमा यहीं नहीं रुकतीं. वह अपने ही ब्रांड के नाम से मसाले बेचने का फैसला भी करती हैं. साफ है कि वह अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए एक-एक कदम आगे बढ़ा रही हैं.

ये भी पढ़ें: अनुपमा: वसुंधरा ने रखी बड़ी शर्त, क्या फिनाले से पहले टूट जाएगा अनुपमा का सपना?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >