Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही ने अंशुमन के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक्टर राहुल शर्मा का पत्ता कट गया है. शो में उनका सफर खत्म हो चुका है और उनके किरदार की मौत हो गई है. अंशुमन के रोल को दर्शकों ने काफी पंसद किया था और अभीरा के साथ उसकी जोड़ी काफी जमी थी. राजन शाही ने राहुल का ट्रैक खत्म होने पर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स ने हाल ही के दिनों में बड़ा ट्विस्ट लाया. मेकर्स ने अंशुमन के किरदार को खत्म कर दिया. अंशुमन का रोल एक्टर राहुल शर्मा निभा रहे थे. शो में अंशुमन को अभीरा से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी करना चाहता है. दोनों कोर्ट मैरिज करने का फैसला करते हैं, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था. अंशुमन को लगता है कि अभीरा अभी भी अरमान से प्यार करती है और वह ऐसे में उससे शादी से इनकार कर देता है. उसके बाद एक इमोशनल ट्विस्ट आता है, जिसमें अंशुमन की मौत हो जाती है. अब राहुल के जाने पर राजन शाही ने क्या कहा.

राहुल शर्मा के जाने पर राजन शाही ने क्या कहा?

जूम/टेली टॉक इंडिया के साथ एक बातचीत में राजन शाही ने राहुल शर्मा के ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने पर कहा, मैंने राहुल से बात की थी. मैंने उसे पहले ही बता दिया था कि उसका कैमियो 2-3 महीने के लिए होगा. वह बहुत खुश थे. अब वह हमेशा डीकेपी का हिस्सा रहेंगे.” राहुल की एंट्री लीप के बाद हुई थी, जब अभीरा और अरमान सात साल के लिए अलग हो गए थे. अरमान अपनी बेटी मायरा को लेकर दूसरे शहर चला आया था. जिसके बाद अंशुमन की एंट्री हुई और उसने अभीरा को बिजनेस में हेल्प किया था.

गीतांजलि से अरमान ने की शादी?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि गीतांजलि अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान आकर उसे बचा लेता है. गीतांजलि उससे कहती है कि मायरा के बिना उसकी जिंदगी कुछ नहीं है. वह अरमान से पूछती है कि वह उसकी लाइफ में मायरा को क्यों लेकर आया. अरमान उसे समझाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं समझती. वह अपने हालत की जिम्मेदार उसे बताती है. अरमान उसे मंदिर लेकर आता है और उससे शादी कर लेता है. उसी वक्त मंदिर में अभीरा भी होती है. वह अरमान और गीतांजलि को शादी करते हुए देखती है.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >