Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को शो से बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर चिल्लाते थे…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करता है. अब राजन शाही ने शहजादा धामी को बाहर निकाले जाने पर कई और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि एक कारण नहीं है, उन्होंने हर मौके पर लोगों से सिर्फ अजीबोगरीब व्यवहार किया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हमेशा से ही दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. सीरियल ने जब चौथा लीप लिया था, तब शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला और प्रतीक्षा होनमुखे मेन लीड के तौर पर दिखाई दिए थे. जहां शहजादा ने अरमान की भूमिका निभाई थी. वहीं प्रतीक्षा रूही के रोल में नजर आई. हालांकि, मेकर्स ने रातोंरात अरमान और रूही को बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था. सेट पर शहजादा और प्रतीक्षा के अनप्रोफेशनल होने के बारे में काफी कुछ कहा गया. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में राजन शाही ने शहजादा को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है.


महाबलेश्वर शूटिंग के दौरान भी शहजादा ने राजन शाही को किया था हैरान
टेली टॉक के साथ एक इंटरव्यू में, राजन शाही ने कहा कि उनको बाहर निकालने के पीछे अनप्रोफेशनलिज्म ही सिर्फ कारण नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि सेट पर शहजादा धामी का रवैया ठीक नहीं था. उन्होंने याद किया कि महाबलेश्वर शूटिंग शेड्यूल के दौरान कुछ एपिसोड ऐसे थे जब उन्हें एहसास हुआ कि शहजादा का रवैया ठीक नहीं था. राजन शाही ने एक चौंकाने वाली घटना भी शेयर की, जब शहजादा धामी ने उनसे अपना असिस्टेंट बदलने के लिए कहा.


सेट पर चिल्लाते थे शहजादा धामी
हुआ यूं कि शहजादा शूट के लिए कैमरे के सामने देर से आए. पूछे जाने पर शहजादा ने कहा कि उन्हें असिस्टेंट की ओर से कुछ भी बताया नहीं गया था. यह बात राजन शाही को पसंद नहीं आई, क्योंकि उन्होंने कहा कि असिस्टेंट 20 साल से टीम के साथ काम कर रहा है और उसे पता है कि सेट पर कब क्या होगा. तो शहजादा ने चिल्लाना शुरू कर दिया और राजन शाही से अपने और 20 साल के असिस्टेंट के बीच चयन करने के लिए कहा. ये आखिरी झटका था और मेकर्स को कठोर फैसला लेना पड़ा.


डायलॉग तक याद नहीं करना चाहते थे शहजादा धामी
राजन शाही ने खुलासा किया कि अभिनेता के साथ कई बार बातचीत हुई, हालांकि, कोई उनमें बदलाव नहीं हुआ. निर्माता ने यह भी बताया कि शहजादा धामी का परफॉर्मेंस भी अप टू द मार्क नहीं था. राजन शाही ने शहजादा पर यह भी कमेंट किया कि वह सेट पर ‘सर’ कहलाना चाहते हैं. यही नहीं वह डायलॉग भी याद नहीं करते थे और उन्हें कोई सुनाने वाला चाहिए. राजन शाही ने ये भी कहा कि प्रतीक्षा होनमुखे को किसी और वजह से निकाला गया है. बता दें कि रोहित पुरोहित ने शहजादा की जगह ली थी और प्रतीक्षा होनमुखे की जगह गर्विता साधवानी ने ली थी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: चारु का हुआ एक्सीडेंट, अरमान ने अभीरा को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >