Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राज अनादकट होंगे असली अभीर बिड़ला, सूरज सोनिक बोले- ट्विस्ट और नई कहानियां…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. शो में हाल ही में नकली अभीर की एंट्री हुई है. जिसमें गुम है किसी के प्यार में के सूरज सोनिक देखे गए. ऐसे में फैंस ��्यास लगा रहे हैं कि क्या असली अभीर राज अनादकट होंगे. आइये जानते हैं.

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दिल जीत रहा है. यह शो हमेशा टॉप फाइव में से एक रहा है. सीरीयल 15 साल पहले शुरू हुआ था और आज भी दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिलहाल शो की चौथी पीढ़ी चल रही है. अभीरा और अरमान की कहानी अब सबका ध्यान खींच रही है. रूही, अरमान और अभीरा के बीच का लव ट्रायंगल दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. इसके अलावा अक्षरा, अभिमन्यु और अभीर की कहानी में भी हम सभी की दिलचस्पी रही है. हम सभी ने अक्षरा की मौत देखी है और दिखाया गया था कि अभिमन्यु और अभीर अब नहीं रहे. हालांकि हाल ही में हमने शो में अभीर की एंट्री देखी. यह दिखाया गया है कि अभीर अभी भी जीवित है और हमें जल्द ही देखने को मिलेगा कि अभीर कौन है. बीते दिनों कहा जा रहा था कि गुम है किसी के प्यार में के एक्टर सूरज सोनिक ने नकली अभीर के तौर पर शो में एंट्री की. हालांकि, यह दिखाया गया कि नकली आभीर गोयनका हाउस में घुस गया और असली अभीर से बात कर रहा है, जिसने उसे वहां भेजा था.

क्या राज अनादकट होंगे ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभीर

बताया जा रहा था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता राज अनादकट शो में अभीर की भूमिका निभाएंगे. हालांकि, अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. अब बॉलीवुडलाइफ संग इंटरव्यू में सूरज सोनिक ने सभी राज पर से पर्दा उठाया है. उन्होंने कहा, “देखिए, मैं अभी आपको कुछ भी नहीं बता सकता क्योंकि इसमें बहुत सारे ट्विस्ट और नई कहानियां आ रही हैं. एक प्रोफेशनल अभिनेता होने के नाते, हम इसे तब तक साझा नहीं कर सकते जब तक कि यह टेलीकास्ट न हो जाए. हालांकि, दर्शकों को जो भी डाउट होगा वह इस महीने के अंत तक हल कर लिया जाएगा. काफी जल्दी सभी एपिसोड आ जाएंगे और सबको जवाब मिल जाएंगे.”

अभीरा से नफरत करने लगी है रूही

रूही की अभीरा के प्रति नापसंदगी बढ़ती जा रही है, क्योंकि वह इस फैक्ट को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि अरमान ने उसके बजाय अभीरा का पक्ष चुना. रूही गोयनका हाउस में बड़े धैर्य से अरमान का इंतजार कर रही है. उसे पूरा भरोसा है कि अरमान उसे पोद्दार हाउस वापस लेने जरूर आएगा. हालांकि, जब अरमान की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं मिलता तो वह बेचैन हो जाती है. स्वर्णा रूही की स्थिति को समझती है और उसे सांत्वना देने की कोशिश करती है. वह रूही को समझाती है कि अब समय आ गया है कि उसे पूरे दिल से यह स्वीकार करना होगा कि अरमान और अभीरा एक दूसरे से शादीशुदा हैं. स्वर्णा रूही से आगे बढ़ने का अनुरोध करती है. हालांकि, रूही स्वर्णा की बात मानने से इनकार कर देती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हमेशा के लिए टूट जाएगा अभीर-अरमान का रिश्ता, सामने आएगी रूही की लवस्टोरी

अरमान और रूही आखिरकार एक-दूसरे से मिलते हैं

अरमान और रूही आखिरकार एक दूसरे से मिलते हैं. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अरमान रूही से अकेले में मिलने की रिक्वेस्ट करता है ताकि वह सब कुछ ठीक कर सके. रूही उससे मिलने के लिए सहमत हो जाती है. जैसे ही दोनों उस जगह पर पहुंचते हैं, अभीरा भी उसी स्थान पर पहुंच जाती है. क्या अभीरा अरमान और रूही को रंगे हाथों पकड़ लेगी? आने वाले एपिसोड में रूही को मनीष के साथ हुई 10 लाख की धोखाधड़ी के बारे में पता चलता है. इसके बाद स्वर्णा अभीरा के गोयनका हाउस लौटने के बारे में खुलासा करती है. वह रूही को बताती है कि पैसे अभीर के लिए बैंक से निकाले गए थे. गोयनका हाउस में अभीर के आने की बात सुनकर रूही हैरान रह जाती है. अभीरा के आने से शो में क्या नए मोड़ आएंगे? क्या रूही अरमान और अभिरा की शादी को स्वीकार करेगी? अरमान और रूही को एक साथ देखकर अभीरा की क्या प्रतिक्रिया होगी? अपकमिंग ट्रैक निश्चित रूप से दर्शकों को उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांध देगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >