Yeh Rishta Kya Kehlata Hai छोड़ने के बाद अंशुमन का किरदार निभाने पर राहुल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा ये

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में काफी इमोशनल पल देखने को मिला. जिसमें अंशुमन की मौत हो गई. राहुल शर्मा का अचानक शो छोड़ना हर किसी के लिए शॉकिंग था. अब एक्टर ने जाने के बाद अंशुमन का किरदार निभाने पर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने बेहतरीन कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में लेटेस्ट ट्विस्ट में अंशुमन का किरदार निभा रहे राहुल शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया. उनका जाना काफी इमोशनल था. हालांकि राहुल का कहना है कि उन्हें जरूर जाने का दुख है, लेकिन इतने कम समय में दर्शकों से जो उन्हें प्यार मिला है, उसे देखकर वह काफी खुश हैं.

शो छोड़ने के बाद अंशुमन का किरदार निभाने पर क्या बोले राहुल शर्मा

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए कहा, “सिर्फ दो-तीन महीनों में आप एक परिवार का हिस्सा बन जाते हैं, शो और लोगों से जुड़ जाते हैं. यह सोचकर दुख होता है कि अब आप इसका हिस्सा नहीं रहेंगे, लेकिन कहानी की अगर डिमांड होती है, तो आपके ये करना होता है. मुझे बताया गया था कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेरा तीन महीने का ट्रैक है, इसलिए कोई बात नहीं, क्योंकि कमिटमेंट पूरा हो गया है. मुझे अंशुमान का किरदार निभाना वाकई बहुत पसंद आया.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आखिरी सीन को यादकर क्या बोले राहुल शर्मा

राहुल का आखिरी सीन समृद्धि शुक्ला के साथ था, जो शो में अभीरा का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने याद किया कि सेट पर माहौल कितना इमोशनल था. एक्टर ने कहा, “समृद्धि को बहुत बुरा लगा कि यह खत्म हो रहा है. उसने मुझसे कहा कि काश यह और लंबा चलता… दरअसल, सेट पर मैं जिनसे भी मिला, सबने यही कहा कि दर्शकों के साथ रिश्ता अभी गहरा होना शुरू हुआ है. अगर यह ट्रैक जारी रहता, तो यह और भी प्रभावशाली होता.”

अपने किरदार का अंत होता देख कैसा महसूस कर रहे थे राहुल शर्मा

अंशुमन के किरदार का अंत मौत के साथ हुआ. इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह भावनात्मक रूप से उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था क्योंकि यह मेरा 15वां शो है और इतने सालों में मुझे अलविदा कहने की आदत हो गई है, लेकिन इस बार, यह अजीब लगा, क्योंकि शो चल रहा था और मेरा ट्रैक खत्म हो रहा था. उस अलविदा का एहसास अलग था.”

यह भी पढ़ें- Anupama के अनुज ने Bigg Boss 19 में मारी धमाकेदार एंट्री, इस सॉन्ग पर किया कातिलाना डांस, Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >