Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अंशुमन की शादी पर राहुल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, अपकमिंग ट्रैक को लेकर कहा- ये वेडिंग सिर्फ शुरुआत है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्रैक अपने साथ कई ट्विस्ट लेकर आएगा. सीरियल में दिखाया जा रहा कि अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है. अरमान अस्पताल में है और अभीरा उससे मिलने जाती है. दूसरी तरफ अंशुमन और अभीरा की शादी नहीं हो रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अंशुमन की शादी नहीं होती. अंशुमन शादी रोक देता है, लेकिन ये बात अरमान नहीं जानता. अरमान का एक्सीडेंट हो जाता है और वह अस्पताल में एडमिट है. दूसरी तरफ अंशुमन, अभीरा की खोई हुई खुशियां वापस लाना चाहता है. वह पूकी को हर तरीके से खोज रहा है. आगे चलकर अंशुमन की शादी अभीरा से होगी या नहीं, ये फैंस जानना चाहते हैं. इस बारे में अंशुमन का रोल निभा रहे एक्टर राहुल शर्मा ने बात की है.

अभीरा और अंशुमन की शादी को लेकर क्या बोले राहुल शर्मा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक को लेकर इंडिया फोरम से राहुल शर्मा ने बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि वेडिंग ट्रैक शो में एक नयी एनर्जी लेकर आई है. ये ड्रामा, इमोशन और किरदारों के बीच की परतों से भरपूर है. अंशुमान के तौर पर, यह एक दिलचस्प जगह है. स्टोरीलाइन बहुत दिलचस्प है और इसने कास्ट और दर्शकों को बांधे रखा है. वेडिंग ट्रैक को लेकर राहुल ने हिंट दिया कि, बिल्कुल, बिना कोई खुलासा किए, मैं कह सकता हूं कि ये शादी सिर्फ एक शुरुआत है. अभी बहुत सारे ट्विस्ट और इमोशनल टर्न है. जब आपको लगेगा कि सब कुछ ठीक हो रहा है, कुछ ऐसा होगा कि सब कुछ एक बार फिर से बदल जाएगा. यह उतार-चढ़ाव अभी खत्म नहीं हुआ है.

मायरा और गीतांजलि की बातें सुनेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान अस्पताल में है. अभीरा वहां जाती है और मायरा- गीतांजलि की बातें सुन लेती है. मायरा कहती है कि जब पापा ठीक हो जाएंगे तो वह लोग माउंट आबू जाकर गीतांजलि और अरमान की शादी करवा देंगे. मायरा कहती है कि उसके जल्द ही रियल माता-पिता होंगे. गीतांजलि ये सुनकर काफी इमोशनल हो जाती है. गीतांजलि उससे वादा करती है कि वह उसकी मां बनेगी. अभीरा ये सुनकर वहां से चुपचाप बिना कुछ कहे चली जाती है.

यह भी पढ़ेंSaiyaara: एनिमल मूवी के डायरेक्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >