Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की जगह लेने पर प्रीति अमीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें अचानक फोन आया और…

ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे पहले हिना खान और करण मेहरा ने लीड रोल प्ले किया था. उसके बाद शिवांगी जोशी, मोहसिन खान आए और फिर हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने एंट्री ली. अब प्रीति अमीन ने अक्षरा की जगह लेने पर बात की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही द्वारा निर्मित स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कई सालों से सफलतापूर्वक टीवी पर चल रहा है. शो में चौथा लीप आ चुका है और नये स्टार्स की एंट्री हो गई है. प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य रोल में थे और अब उनकी जगह समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी ने लिया है. अब नये चेहरों में श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, संदीप बसवाना, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे है. वहीं, प्रणाली की जगह शो में प्रीति अमीन ने ले ली है. प्रीति, अभीरा के मां के रोल में दिख रही है और इस किरदार में दर्शकों ने उन्हें अपना लिया है. प्रीति अमीन ने अक्षरा के रूप में प्रणाली राठौड़ की जगह लेने के बारे में खुल कर बात की है. प्रणाली ने कहा कि यह 20 साल की छलांग है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रीति अमीन ने कही ये बात

ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे पहले हिना खान और करण मेहरा ने लीड रोल प्ले किया था. उसके बाद शिवांगी जोशी, मोहसिन खान आए और फिर हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ ने एंट्री ली. अब प्रीति अमीन ने अक्षरा की जगह लेने पर आज तक से बात की. आजतक से बात करते हुए प्रीति ने कहा, अक्षरा का बदलाव उनके लिए रातोंरात की बात थी और प्रणाली को यह पहले से ही पता था. प्रीति ने आगे कहा कि वह इस बारे में सोच भी नहीं रही थीं और छुट्टियां प्लान करने जा रही थीं. प्रीति ने कहा कि उन्हें अचानक फोन आया कि क्या वह अक्षरा का किरदार निभाएंगी क्योंकि वे प्रणाली जैसा दिखने वाला चेहरा चाहते थे. उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें कास्टिंग करने वाले लोगों पर विश्वास नहीं हुआ कि वह और प्रणाली एक जैसी दिखती हैं. उन्होंने कहा, लेकिन अगले दिन उन्हें बताया गया कि उनका चयन हो गया है और वह तुरंत शूटिंग कर रही हैं.

नेय शो में नजर आएंगी प्रणाली राठौड़

ये रिश्ता क्या कहलाता है की प्रणाली राठौड़ को दर्शक अब नये शो में देख पाएंगे. एबीपी न्यूज के सास बहू और साजिश के मुताबिक, प्रणाली को सोनी टीवी पर आने वाले शो के लिए संपर्क किया गया है. ऐसे में फैंस जल्द ही उन्हें नए सीरियल में एक धमाकेदार भूमिका निभाते देख सकते हैं. बता दें कि प्रणाली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल 2 साल तक निभाया था.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो छोड़ते ही चमकी अक्षरा की किस्मत, हाथ आया नया प्रोजेक्ट! कहा- जल्दी ही मिलूंगी…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला होगी मुख्य कलाकार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा के रूप में नजर आने वाली समृद्धि शुक्ला ने अभीरा और अरमान के बीच मतभेदों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने अरमान और अभिरा की शादी के बारे में एक अपडेट का खुलासा करते हुए धारावाहिक में आने वाले ट्विस्ट के बारे में खुलासा किया. उन्होंने इंडिया फ़ोरम से बात करते हुए कहा, “अभीरा और अरमान व्यक्तित्व के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं. अभीरा एक स्वतंत्र लड़की है, जबकि अरमान के पास अपने करियर को शुरू करने के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं, लेकिन नियति के पास अभीरा और अरमान के लिए कुछ और योजनाएं हैं, जो दर्शकों ने प्रोमो में देखी हैं समृद्धि शुक्ला ने एक बयान में कहा, “अभीरा और अरमान के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को देखना दिलचस्प होगा. मैं विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं और आशा करती हूं कि दर्शक हमें उतना ही प्यार और सराहना देंगे.” हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ 2021 में ये रिश्ता क्या कहलाता है में शामिल हुए, उन्होंने मुख्य भूमिका के रूप में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जगह ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >