Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धीरज धूपर नहीं बल्कि ये शख्स होगा अभीरा की लाइफ का नया मिस्ट्री मैंन, जानें नाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि शो ने हाल ही में 7 साल का लीप लिया. जिसके बाद अरमान की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हुई. वह पूकी के साथ रह रही है. इधर अभीरा की लाइफ में भी एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हाल ही में 7 साल का लीप आया है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है. जहां अरमान और अभीरा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं. उनकी बेटी पूकी भी अब अपने पापा के साथ रहती है. अरमान की लाइफ में नई महिला की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो अभीरा की जिंदगी में भी एक नया शख्स आएगा.

धीरज धूपर नहीं बल्कि ये शख्स होगा अभीरा की लाइफ का मिस्ट्री मैंन

पिछले कुछ समय से धीरज धूपर की शो में अभीरा की जिंदगी में नए आदमी के तौर पर एंट्री की चर्चा हो रही थी. हालांकि, ताजा रिपोर्ट बताती है कि धीरज शो का हिस्सा नहीं होंगे और कुंडली भाग्य फेम की जगह, अभिनेता राहुल शर्मा अभीरा के नए प्रेमी का किरदार निभ���ने के लिए शो में एंटर करेंगे. राहुल को ‘काल भैरव एक रहस्य’, ‘मिटेगी लक्ष्मण रेखा’ जैसे शो में उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है. अरमान की लाइफ में एंट्री करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री रूहीन अली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में क्या हो रहा है खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा ट्रैक में दर्शकों ने देखा कि अभीरा और अरमान गलतफहमी के चलते अलग हो गए हैं. अरमान अब अपनी बेटी पूकी की देखभाल गीतांजलि के साथ कर रहे हैं, जो उनकी जिंदगी में नई महिला है. वहीं अभीरा, कावेरी और विद्या पोद्दार से दूर होकर एक नई जिंदगी शुरू कर रही हैं. अभीरा अपने सपनों को पूरा करने में लगी हुई हैं और एक वकील के तौर पर काम कर रही हैं. शो में हाल ही में आए लीप ने गर्विता साधवानी को भी शो से बाहर कर दिया, जिन्होंने शुरुआत में रूही का किरदार निभाया था. इस शो का निर्माण राजन शाही ने डीकेपी प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है.

यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >