Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं बल्कि ये शख्स अभीरा की जिंदगी करेगा बर्बाद, यह शख्स बनेगा सपोर्टर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि विद्या बेल पर जेल से बाहर तो आ जाती है, लेकिन वह अभीरा की जिंदगी को बर्बाद करने की कसम खाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी और रोमित राज स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अभीर के एक्सीडेंट मामले में विद्या को जेल जाता पड़ता है. इसका असर अरमान और अभीरा के रिश्ते पर भी पड़ता है. अरमान अब पूरी तरह से अपनी मां का सपोर्ट कर रहा है और उन्हें जेल जाने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से, विद्या को 10 साल की सजा हो जाती है. कोर्ट के फैसले के बाद अरमान टूट गया है. हालांकि, विद्या जमानत पर जेल से बाहर आ जाएगी.

अरमान अभीरा को करेगा अपमानित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में हम देखेंगे कि कॉलेज शुरू होता है और अरमान उसी में प्रोफेसर है. अभीरा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय अरमान के गुस्से को शांत करने के लिए हर कोशिश करती है. वह अरमान से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन इससे उसे गुस्सा आ जाता है. वह अभीरा को पूरी क्लास के सामने डांटता है. वह कहता है कि उसे हद में रहना चाहिए. यह नहीं भूलना चाहिए कि एक प्रोफेसर से कैसे बात करनी है. अभीरा इनसब से अपमानित महसूस करती है.

अभीरा के लिए बुरे योजनाएं बनाएगी विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे हैं कि चारू अभीर को काफी सपोर्ट करती है. वह उसे फिर से गाने के लिए कहती है. इधर अभीरा विद्या के लिए काफी परेशान हो जाती है. वह उसके गिरते हुए स्वास्थ्य को देखकर एक मंत्री से रिक्वेस्ट करती है कि वह उनकी सासु मां को जेल से बाहर निकालने में मदद करें. हालांकि, विद्या पूरी तरह नेगिटिव होकर निकलेगी. वह अरमान से बदला लेने और अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने के लिए कहेगी. इस प्रोसेस में, हम देखेंगे कि रूही अभीरा का सपोर्ट करेगी क्योंकि विद्या कुछ बुरे योजनाएं बनाएगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अभीर, लीप के बाद अरमान करेगा दूसरी शादी?

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या को रिहा कराने के लिए इस शख्स की मदद लेगी अभीरा, अरमान का बदलेगा दिल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >