Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल में होगी नये शख्स की एंट्री, अभीरा और अरमान के रोमांटिक पल का वीडियो होगा लीक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा एक रोमांटिक डेट पर जाते हैं. हालांकि इस डेट पर ऐसा कुछ होगा कि अभीरा उसे कभी नहीं भूल पाएगी. वरुण नाम के शख्स की एंट्री शो में हो गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Entry: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक नये शख्स की एंट्री हो गई है, जिसका नाम वरुण है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा और वरुण में तीखी बहस हो जाती है. वरुण लापरवाही से गाड़ी चला रहा होता है और इस कारण अभीरा और अरमान का एक्सीडेंट होने से बचता है. अभीरा उसे बहुत बुरा-भला कहती है. वरुण ये सुनकर काफी अपमानित महसूस करता है और उससे बदला लेने की कसम खाता है.

अरमान और अभीरा की जिंदगी में अब आएगा कौन सा तूफान?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान डेट पर होते है और दोनों साथ में रोमांटिक पल बिताते है. अरमान और अभीरा एक-दूसरे के पास आते है और अपने दिल की बात कहते हैं. दोनों के निजी पलों को वरुण और सिड मिलकर रिकॉर्ड कर लेते हैं. वरुण दोनों से बदला लेना चाहता है और इस कारण वह इस वीडियो को मॉर्फ्ड करके ऑनलाइन अपलोड करने का फैसला करता है. वह उनसे किसी भी हाल में बदला लेना चाहता है. ये वीडियो क्लिप वायरल हो जाएगा. पोद्दार परिवार ये वीडियो देखकर शॉक्ड हो जाएंगे.

वरुण किस बात पर होगा खुश?

अभीरा वीडियो देखकर हैरान हो जाएगी और वह इसकी शिकायत करने की कोशिश करेगी. अरमान बताएगा कि वह पहले ही इसकी शिकायत कर चुका है. सोसाइटी के लोग अभीरा और अरमान को लेकर बातें करना शुरू कर देंगे. परिवार वालों को शर्मिंदा होना पड़ेगा. परिवार इस स्थिति से निपटने के लिए संघर्ष करेगा. इस घटना से अभीरा काफी टूट जाएगी. दूसरी तरफ वरुण खुश होगा कि उसका प्लान काम कर गया. हालांकि उसे पता नहीं कि जब ये बात सामने आएगी कि उसने वीडियो लीक किया है तब अरमान और अभीरा उसके साथ क्या करेंगे.

यह भी पढ़ें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा पर अटैक करने का प्लान करेगा ये शख्स, अरमान और मायरा की खुशियां पर लगेगा ग्रहण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >