ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम 'नायरा' ने अस्पताल से शेयर की अपनी तसवीर, फैंस हुए परेशान, जानें पूरा मामला

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. वो कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फोटो पोस्ट की, जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए.

Shivangi Joshi kidney infection: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) उर्फ नायरा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है. शिवांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अक्सर वो अपनी तसवीरों और वीडियोज से फैंस को इम्प्रेस करती रहती है. लेकिन इस बार उनके लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया. एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें किडनी इंफेक्शन हुआ है.

शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन

शिवांगी जोशी को किडनी इंफेक्शन हुआ है और इसे लेकर उन्होंने खुद अपने फैंस को बताया है. एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से बिस्तर पर लेटे हुए फोटो पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में वो लिखती है, हाय सभी को. पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में संक्रमण है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और भगवान की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं. यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हाइड्रेटेड रहना है.

https://www.instagram.com/p/Cp0HImOSli8/?hl=en
शिवांगी के पोस्ट से सब हुए परेशान

शिवांगी जोशी के पोस्ट पर यूजर्स से लेकर स्टार्स कमेंट कर रहे है. रूबीना दिलैक ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ. धीरज धूपर ने लिखा, अरे ध्यान रखना और जल्दी ठीक हो जाओ.. तुम्हें सारा प्यार और देखभाल भेज रहा हूं. श्रद्धा आर्या ने लिखा, ओह नो…जल्दी ठीक हो जाओ राजकुमारी! वास्तव में! आपको ढेर सारा प्यार और हीलिंग. श्वेता तिवारी ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाओ माय लव. कई यूजर्स ने भी कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की.

Also Read: हिना खान या शिवांगी जोशी? इन हसीनाओं ने ‘बेशरम रंग’ पर दिखाए किलर डांस मूव्स,कौन सा आया आपको पसन्द? VIDEO
शिवांगी जोशी इस शो में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी आखिरी बार बालिका वधू 2 में नजर आई थी. हालांकि ये शो कुछ महीनों बाद ही बन्द हो गया था. इसके अलावा वो शालीन भनोट के शो बेकाबू में एक छोटी भूमिका में भी दिखाई देंगी. वहीं, वो कपूर के आगामी शो ब्यूटी एंड बीस्ट में डबल रोल प्ले करती दिखेंगी. इसकी शूटिंग एक हफ्ते के अन्दर शुरू हो जाएगी. बता दें कि साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में नजर आईं थीं. अभिनेत्री सीरीयल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >