Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा के स्टॉकर का हुआ पर्दाफाश, गुस्से में जड़ेगी जोरदार थप्पड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा को परेशान करने वाले स्टॉकर का चेहरा सबके सामने आने वाला है. अभिरा और अरमान दोनें मिलकर बेनकाब करेंगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों एक बहुत ही धमाकेदार मोड़ चल रहा है. अभिरा और अरमान की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं क्योंकि मायरा की जान खतरे में है. मायरा को सोशल मीडिया पर चैट के जरिए कोई अनजान शख्स बहुत वक्त से डरा-धमका रहा है, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि उसे परेशान करने वाला कोई बाहर का नहीं बल्कि घर का ही एक सदस्य ऋषभ है.

ऋषभ ने चली बड़ी चाल

अब तक की कहानी में देखा गया कि अरमान और अभिरा को इस बात का शक हो जाता है कि मायरा के पीछे पड़ा स्टॉकर उनके आसपास ही कहीं छिपा है. सच का पता लगाने के लिए अरमान सबूत ढूंढने निकल जाता है, वहीं दूसरी तरफ अभिरा और विद्या मिलकर ऋषभ से पूछताछ करती हैं. लेकिन ऋषभ बहुत चालाकी दोनों को अपनी बातों में फंसा लेता है. इस बीच ऋषभ एक नई चाल चलता है और अभिरा व मायरा का फोन हैक कर लेता है. इसकी मदद से वह अरमान और अभिरा की हर एक बात चुपके से सुनने लगता है और उनके होते हुए भी मायरा के बेहद करीब पहुंच जाता है.

अभिरा को हुआ ऋषभ पर शक

अरमान को अपनी छानबीन के दौरान एक बड़ा सबूत मिलता है. उसे पता चलता है कि ऋषभ अपना नाम बदलकर मायरा के सबसे पसंदीदा कैफे में काम कर रहा था. अरमान तुरंत यह बात फोन पर अभिरा को बताता है. दूसरी तरफ, अभिरा का शक भी ऋषभ पर तब गहरा जाता है जब वह नोटिस करती है कि मायरा को फोन आने के ठीक उसी वक्त ऋषभ का मोबाइल भी बजता है. अभिरा बिना देर किए यह बात पूरे परिवार को बता देती है, लेकिन घरवाले उसकी बात मानने से साफ मना कर देते हैं और दिशा तो उल्टा अभिरा से ही झगड़ा करना शुरू कर देती है.

अरमान और मायरा ने सिखाया सबक

जब अभिरा घरवालों के सामने ऋषभ को दोषी साबित नहीं कर पाती, तब ऋषभ बहुत भोला बनने का नाटक करता है और सारा परिवार उसका साथ देने लगता है. तभी वहां अरमान की एंट्री होती है और वह सबके सामने ठोस सबूत रख देता है. अपनी चोरी पकड़ी जाती देख ऋषभ अपनी दादी का झूठा बहाना बनाता है, जिससे घरवाले एक बार फिर अरमान और अभिरा पर ही गुस्सा करने लगते हैं. तभी वहां खुद मायरा एक ड्रोन कैमरा लेकर पहुंच जाती है, जिसे देखकर ऋषभ बुरी तरह डर जाता है. मायरा सबके सामने ऋषभ को एक जोरदार थप्पड़ मारती है और उसका सारा सच परिवार के सामने लाकर उसे सबक सिखाती है.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: खुशबू के झूठ का भंडाभोड़, जेल से रिहा हुआ रियो, नियति संग घर छोड़ने को तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >