अभीरा-अरमान की मुश्किलें बढ़ाएगी मायरा, पोद्दार परिवार में मचेगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में 7 बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. मायरा का ट्रक ड्रामा, अभिरा-अरमान की खोज, और आर्यन-दिशा की सगाई दर्शकों को बांधे रखेंगे. पोद्दार हाउस में रिश्तों और भावनाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का पॉपुलर शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai अपने अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट देने वाला है. इस बार कहानी में आएंगे 7 बड़े धमाके, जिनमें मायरा का ट्रक ड्रामा, अभीरा और अरमान की कोशिशें, और आर्यन-दिशा की सगाई शामिल है. पोद्दार हाउस में रिश्तों की जटिलताएं, परिवार में उठे तनाव और नन्हीं मायरा की भावनाएं कहानी को और रोमांचक बना देंगी. दर्शक इस एपिसोड में रोमांच, ड्रामा और भावनाओं का पूरा तड़का देखने को मिलने वाला है.

मायरा पोद्दार हाउस से गायब

एपिसोड की शुरुआत में मायरा को अभीरा और उसके पिता के साथ देखकर जोरदार झटका लगता है. वह इस नजारे को बर्दाश्त नहीं कर पाती और घर से भाग जाती है. पूरे परिवार के लोग मायरा की अचानक गायब होने से हैरान रह जाते हैं.

अरमान और अभीरा के पीछे भागेगी मायरा

मायरा की फिक्र में अभीरा और अरमान उसे ढूंढने निकल पड़ते हैं. मायरा को अपनी मां के चले जाने का दर्द याद आता है और वह सड़क पर रोने लगती है. इस इमोशनल सीन में दर्शक मायरा की पीड़ा को महसूस करेंगे.

दिशा की बुआ लेगी बड़ा फैसला

आर्यन और दिशा की सगाई को लेकर परिवार में तनाव है. दिशा की बुआ साफ कर देती है कि अभीरा और अरमान अपनी बेटी के बिना सगाई नहीं होने देगी. इस निर्णय के बाद सगाई का महापर्व धीरे-धीरे तैयार होता है.

मायरा चढ़ेगी ट्रक पर

शो के अगले सीन में मायरा परेशान होकर सड़क पर बैठ जाती है. इसी दौरान एक ट्रक आता है और मायरा उसमें बैठ जाती है. अभीरा और अरमान तुरंत उसके पास पहुंचते हैं, लेकिन उसे रोकना आसान नहीं होता.

अरमान को कोसेगी मायरा

ट्रक रुकवाने के बाद अरमान मायरा से बात करता है। मायरा नाराज होकर उसे टोकती है और कहती है कि अगर उसे पहले पता होता कि अभिरा उसकी मां है, तो वह कभी नहीं आती.

अभीरा बढ़ाएगी मायरा की तरफ हाथ

एपिसोड के अंत में अभीरा मायरा के पास जाकर उसे अकेला नहीं छोड़ने का संदेश देती है. इस सीन में दर्शक अभीरा और मायरा के रिश्ते की गर्मजोशी महसूस करेंगे.

यह भी पढ़ें: अनुपमा की नई शुरुआत या नई मुसीबत? घर में बढ़ेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >