Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के कमरे में अरमान की फोटो देख मनीष को लगेगा झटका, खुलेगा दोनों के प्यार का राज

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष रूही के कमरे में जाएगा और उसकी चीजों में उसे अरमान की तसवीर मिलेगी. वो अरमान का फोटो देखकर चौंक जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की लोकप्रियता 15 सालों में कम नहीं हुई है. सीरियल आज भी लोगों को एंटरटेन कर रहा है. शो में अब समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, अभीरा और अरमान का रोल निभा रहे हैं. मेकर्स शो में नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. आगेन वाले एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में रूही करेगी अपने प्यार का खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, अपने नाना मनीष को बताएगी कि वो सालगिरह की पार्टी में अपने प्यार के बारे में उन्हें बताएगी. रूही कहती है वो उस इंसान के बारे में खुलासा करेगी. हालांकि मनीष चाहते हैं कि रोहित के जाने के बाद रूही अपनी जिंदगी में आग बढ़ जाए, सेटल हो जाए. वो अपे दोस्त के बेटे का रिश्ता लेकर भी गया था, लेकिन अरमान ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था. अब मनीष के दिमाग में है कि आखिर रूही किससे प्यार करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से सारे बंधन तोड़ पोद्दार हाउस छोड़ देगी अभीरा, मनीष गोयनका मदद के लिए आएगा आगे

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को शो से बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर चिल्लाते थे…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक


मनीष के सामने आएगा रूही के प्यार का सच
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीष के सामने सच सामने आएगा कि रूही, अरमान से प्यार करती है. मनीष उसके कमरे में जाएगा और उसकी चीजों में उसे अरमान की तसवीर मिलेगी. वो अरमान का फोटो देखकर चौंक जाएगा. वो स्वर्णा पर गुस्सा करेगा और अभीरा को परेशान करने पर डांट लगाएगा. वो उससे पूछेगा कि आखिर उसकी अभीरा के साथ क्या प्रॉब्लम है. वो अरमान और अभीरा की शादी खराब करने पर उसे फटकार लगाएगा. मनीष रूही और स्वर्णा पर काफी गुस्सा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभीरा के पोद्दार हाउस छोड़ने के बाद मनीष उसे अपने घर लेकर आएगा.

The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >