Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स शादी के लिए अभीरा को मनाएगा, मंडप जाने से पहले अरमान हो जाएगा किडनैप

शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि मनीष, अभीरा को अपने साथ अपने घर ले जाता है. अभीरा काफी दुखी होती है. दूसरी तरफ रूही नया प्लान बनाने में लग गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान की शादी में फिर से एक बड़ी रूकावट आ गई. मेहंदी की रस्म अचानक विद्या आकर रोक देती है और सबको अभीरा की मेडिकल रिपोर्ट दिखाती है. विद्या शादी को कैंसल करने की बात कहती है और दादी सा और संजय उसका साथ देते है. अरमान ने रिपोर्ट को छिपाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन रूही ने चालाक प्लान बनाया और विद्या के पास रिपोर्ट भेज दिया.

लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा ये रिश्ता क्या कहलाता है में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जाएगा मनीष, अभीरा को गोयनका हाउस लेकर आता है. अभीरा, अक्षरा के कमरे में होती है और उसके हाथ में गिटार होता है. वहीं, पोद्दार हाउस में अरमान शादी की सभी तैयारियां रोक देता है. विद्या, अभीरा के जवाब के बारे में पूछती है और अरमान बताता है उसने शादी के लिए मना कर दिया है. ये जानकर पूरा परिवार शॉक्ड हो जाएगा. हालांकि मन ही मन में दादी सा और विद्या काफी खुश होंगी.

अरमान से शादी के लिए अभीरा को कौन मनाएगा

अपकमिंग एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिलेगा. मनीष, अभीरा को अरमान से शादी करने के लिए मनाता है. उसके काफी मनाने के बाद अभीरा मान जाती है और दोनों में सुलह हो जाती है. जिसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाएगी.

कौन करेगा अरमान को किडनैप

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है. रूही, अरमान को किडनैप कर लेगी, ताकि दोनों की शादी ना हो पाए. क्या अरमान और अभीरा की शादी हो पाएगी. क्या रूही अपने मकसद में कामयाब होगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >