Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को भूल गीतांजलि से सगाई करेगा अरमान, इस शख्स को होगी गलतफहमी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में पूकी अब बड़ी हो गई है. अरमान ने उसे अभीरा से दूर कर दिया है और उसे अकेले पाल रहा है. शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा को एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद कहानी अब आगे बढ़ गई है. पूकी बड़ी हो गई है और अरमान ने उसे अपना पास रखा है. अभीरा अपनी बेटी के लिए तड़प रही है. अरमान अब आरजे बन गया है और अभीरा के बिना जिंदगी बिता रहा है. दूसरी तरफ कावेरी की सारी प्रॉपर्टी संजय ने हड़प लिया है. कावेरी के पास अब कुछ नहीं है और वह विद्या और अभीरा के साथ रहती है. विद्या और दादी सा साड़ी का बिजनेस करती है. आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

मायरा को होगा गलतफहमी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक फंक्शन होने वाला है और इसकी तैयारी गीतांजलि और अरमान कर रहे हैं. पूकी को गलतफहमी हो जाती है कि उसे लगता है कि उसके पिता गीतांजलि से सगाई कर रहे हैं. पूकी को ये हमेशा लगता रहता है अरमान उसे उसकी असली मां के बारे में क्यों नहीं बताते. उसे शक है कि गीतांजलि ही उसकी असली मां है.

अरमान की सगाई की तैयारी करेगी मायरा

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादू, गीतांजलि से कहते हैं कि वह अपनी खुशियां उसके लिए क्यों बर्बाद कर रही है. दादू उससे पूछते हैं कि क्या उसके मन में अरमान के लिए कुछ है. गीतांजलि कुछ जवाब नहीं देती और मायरा उन दोनों की बातें सुन लेती है. दूसरी तरफ अरमान, मायरा से माफी मांगता है कि वह उस पर गुस्सा हुआ.वह उसक माफी स्वीकार कर लेती है. मायरा और दादू, अरमान और गीतांजलि की सगाई की तैयारी करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >