Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: किसी को बिना बताए अभीरा को ये 2 शख्स लेकर जाएंगे मसूरी, गीतांजलि बनेगी विद्या की चहेती

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा को घर छोड़कर जाने से अरमान रोकता है. हालांकि कियारा नहीं रुकती और चली जाती है. उसकी मदद करने के लिए अभीर आता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा, कियारा को उसके नाना के घर भेजने का फैसला करती है. अरमान उसे ऐसा करने से रोकता है, लेकिन वह कहती है कि कियारा ने उसका विश्वास तोड़ा है. मनीषा से अरमान, कियारा को एक चांस देने के लिए कहता है. मनीषा कहती है कि उसने मायरा को अभीरा से दूर रखा था क्योंकि उसे लगता था यही ठीक है. मनीषा उससे कहती है कि कियारा को घर से बाहर जाना होगा. मनीषा को संजय, काजल और विद्या समझाने की कोशिश करते हैं. इस बीच कियारा खुद घर छोड़ने का फैसला करती है.

कियारा की मदद करेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा को अरमान रुकने के लिए कहता है. कियारा कहती है कि उसकी मां उसका चेहरा नहीं देखना चाहिए, ऐसे में उसे घर से चले जाना चाहिए. अरमान, अभीर को उसकी मदद के लिए भेजता है. अभीर उसे घर वापस चलने के लिए मनाता है. अभीर उसे याद दिलाता है कि उसने उससे एक बार हेल्प मांगी थी और वह उसकी मदद अभी करना चाहता है. अरमान को अभीर बताता है कि कियारा उसके साथ है. दूसरी तरफ मायरा, अभीरा के लिए गाना गाती है. गीतांजिल, विद्या से अरमान का कंबल मांगती है और उसे अपनी बातों में उलझा लेती है.

अभीरा को मसूरी ले जाएगी कावेरी और मायरा

मायरा, अरमान से पूछती है कि क्या वह साथ में सो सकते हैं. दूसरी तरफ गीतांजलि को अरमान देखकर चौंक जाता है. गीतांजिल उससे कहती है कि कमरा तैयार है. विद्या अपने बेटे से कहती है कि उसे गीतांजलि पर ध्यान देना चाहिए ना कि अभीरा के साथ. अरमान सोचता है कि गीतांजलि से कैसे उसकी शादी हुई. अरमान कहता है कि वह हमेशा से अभीरा से प्यार करता है और उसकी जगह वह किसी और को नहीं दे सकता. अरमान कहता है कि वह हमेशा उसका ही रहेगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को सदमे से बाहर निकालने के लिए उसे मसूरी लेकर जाएगी. पोद्दार परिवार ये जानकर चौंक जाएंगे कि मायरा, अभीरा और कावेरी गायब है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: सदमे में अभीरा, जमीन पर ही सो जाएगी, अरमान संग हनीमून पर जाने का प्लान करेगी गीतांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >