Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अभीरा होगी बेगुनाह साबित, इस वजह से पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा को जेल से बाहर निकालने में कामयाब होगा. अभीरा जेल से बाहर आने के बाद राहत की सांस लेगी. घरवाले भी काफी खुश होंगे. तभी शो में एक बड़ा ट्विस्ट आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के ट्रैक में इन दिनों खूब सारा ड्रामा दिखाया जा रहा है. शो में दिखाया जा रहा कि अंशुमन की मौत के बाद अभीरा जेल में है. अरमान उसे बेगुनाह साबित करने में लगा हुआ है. जेल में रहकर अपनी बेटी मायरा के लिए तड़प रही है. मायरा जान चुकी है कि उसकी मां जेल में है. दूसरी तरफ गीतांजलि, मायरा को अभीरा के लिए तड़पते देखती है और उसे बुरा लगता है.

अभीरा होगी जेल से रिहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कियारा ये मानने लगेगी कि सजा उसे मिलनी चाहिए, ना कि अभीरा को. उसे गिल्टी फील होगा कि उसकी एक गलती की वजह से परिवार वाले कितना परेशान है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरमान, अभीरा की बेगुनाही साबित करने में सफल होगा और उसे जेल से रिहा करवा पाएगा. अभीरा के जेल से बाहर आने पर घरवाले राहत की सांस लेंगे.

कियारा पोद्दार हाउस छोड़कर चली जाएगी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कियारा के एक्शन के बारे में घरवालों को पता चलेगा तो मनीषा बहुत ज्यादा उसपर गुस्सा होगी. कियारा इतना टेंशन और अपने मन में चल रहे गिल्ट की वजह से घर छोड़कर जाने का फैसला लेगी. उसका फैसला सुनकर घरवाले काफी परेशान हो जाएंगे. अरमान और मनोज उसे बहुत समझाएंगे, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहेगी. उसका घर छोड़कर जाने से परिवार काफी दुखी होगा. जब परिवार में कुछ ठीक होने वाला है, तभी एक बार फिर से कियारा के जाने के बाद से चीजें बदल जाएगी.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: बागी 4 के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ की हवा टाइट, टाइगर के सामने मिथुन की फिल्म हुई फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >