Yeh Rishta Kya Kehlata Hai MAHA Twist: कियारा की वजह से जाएगी अंशुमन की जान? ये शख्स बनेगी अभीरा की दुश्मन, खाएगी बदला लेने की कसम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai MAHA Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि अपनी जान लेने की धमकी देगी क्योंकि वह अकेले नहीं रहना चाहती है. अरमान उससे वादा करेगा कि वह उसे अकेले नहीं रहने देगा. दूसरी तरफ तान्या अपने भाई की मौत के बारे में सुनकर सदमे में आ जाएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai MAHA Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, अभीरा से शादी कैंसिल कर देता है. वह अभीरा को कहता है कि वह अरमान के लिए बनी है. वह उसे जाने के लिए कहेगा और अरमान संग हैप्पी लाइफ बिताने के लिए कहेगा. शो के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अंशुमन एक कैफे में बेहोश होकर गिर जाएगा. डॉक्टर बताते हैं कि अंशुमन की मौत हो गई. अभीरा ये जानकर हैरान हो जाती है और उसे इस बात पर यकीन नहीं होता. अभीरा उसे हॉस्पिटल लेकर जाती है और डॉक्टर अंशुमन की मौत को कंफर्म कर देते हैं.

कियारा की वजह से अंशुमन की जाएगी जान ?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को जब ये पता चलता है तो वह हॉस्पिटल जाता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा, अंशुमन की मौत कि जिम्मेदार है. दरअसल, उसकी दवाइयों की अदला-बदली कियारा की दवाइयों से हो जाएगी. यही वजह होगी अंशुमन की मौत का. दूसरी तरफ अंशुमन की बहन तान्या को जब ये पता चलेगा तो उसकी आंखों से आंसू नहीं रुकेंगे. वह अपने भाई को खोने का सदमा बर्दाशत नहीं करेगी. वह बदला लेने का फैसला करेगी. वह अपने भाई के लिए इंसाफ चाहेगी.

क्या अभीरा ने अंशुमन की ली जान?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि अपनी जान लेने की धमकी देगी क्योंकि वह अकेले नहीं रहना चाहती है. अरमान उससे वादा करेगा कि वह उसे अकेले नहीं रहने देगा. दूसरी तरफ तान्या और कृष, अभीरा पर अंशुमन की मौत का आरोप लगाते हैं. वह दोनों कहते हैं कि अभीरा ने अंशुमन को जहर दिया है. अब अभीरा कैसे अपने आप को बेगुनाह साबित करेगी, ये देखने लायक होगा.

यह भी पढ़ेंCoolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा, छावा को दी सीधी चुनौती, रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डयह भी पढ़ेंCoolie Box Office Collection Day 8: धमाकेदार शुरुआत के बाद ‘कुली’ की कमाई लड़खड़ाई, 8वें दिन की कमाई ने सबको किया हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >