Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस पुराने किरदार की शो में फिर से हुई वापसी, बोले- वापस आ गया हूं… अरमान-अभीरा से है खास कनेक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो के लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा और अरमान के बीच का कॉलेज रोमांस देखा जा रहा है. दोनों अपने रिश्ते की नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं. इसी बीच सीरियल में अब एक और पुराने किरदार की री-एंट्री होने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जबसे लीप आया है, तबसे इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. जहां गीतांजलि का चैप्टर क्लोज हो चुका है और अरमान और अभीरा उदयपुर छोड़कर जयपुर में लॉ की डिग्री लेने आ गए हैं. दोनों अपने कॉलेज के दिनों को फिर से जीते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका कॉलेज रोमांस फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसी बीच अब सीरियल में एक पुराने किरदार की वापसी होने वाली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में माधव की हुई एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही विद्या के पति और अरमान के पिता माधव की वापसी होने वाली है. माधव का किरदार निभाने वाले संदीप राजोरा ने खुद इस बात को कंफर्म किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से माधव के लुक में कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “और मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापस आ गया हूं… उन सभी प्यारे फैंस के लिए शुक्रिया जो #माधव पोद्दार की वापसी चाहते थे… आप लोगों को ढेर सारा प्यार.”

मनीष की एंट्री शो में लाएगी नए ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप से पहले माधव सबसे अहम किरदारों में से एक थे. उन्होंने अभीरा के मुश्किल वक्त में काफी साथ दिया है. उधर जब मायरा वाला ट्रैक चला था, तो माधव को एक अलग शहर में तैनात दिखाया गया, क्योंकि वह एक पुलिसवाले बन गए थे. उनकी दोबारा एंट्री से शो में नया ड्रामा और ट्विस्ट जरूर आएगा. इधर लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अरमान और अभीरा अपने रिश्ते को मजबूत करने में लगे हुए हैं. अरमान जल्द से जल्द उसका दिल जीतना चाहता है. वह अभीरा के लिए लड़की का भेश बनाता है और राजमा-चावल लेकर हॉस्टल में जाता है.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall: फिनाले से पहले चार कंटेस्टेंट्स के हाथ से फिसली ट्रॉफी, इन 6 कंटेस्टेंट्स ने जीत की रेस में बनाई जगह, देखें नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >