Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो को दर्शकों से मिल रही नफरत पर कृष ने किया रिएक्ट, बोले-ऐसा हर बार…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद नये स्टार्स की एंट्री हुई है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के बाद सीरियल में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन शो में अब नजर आ रहे हैं. हालांकि शो की टीआरपी गिर गई है और इसपर ऋषभ जयसवाल ने बात की है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ समय पहले ही नया जेनरेशन लीप आया है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के शो को अलविदा कहते ही, शो की टीआरपी गिर गई. लीप के बाद की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है. राजन शाही का ये शो साल 2009 में शुरू हुआ था और अब इसे 15 साल हो गए है. सीरियल की नयी कहानी अभीरा के आस-पास है जो, अक्षरा और अभिनव की बेटी है. अभीरा की शादी अरमान से हो जाती है और अक्षरा की इसके बाद मौत हो जाती है. अक्षरा के जाने के बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह से अभीरा और अरमान के ईद-गिर्द घूमेगी. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी कैसे अपनी शादी को निभाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा. वहीं, नये कास्ट को दर्शकों ने पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है और इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अब इसपर शो में कृष पोद्दार का रोल निभाने वाले ऋषभ जयसवाल ने बड़ी बात कही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद नये किरदारों की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद नये स्टार्स की एंट्री हुई है. हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के बाद सीरियल में समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे की एंट्री हुई है. भले ही सीरियल में लीप आया है, लेकिन शो की टीआरपी नीचे गिर गई है. साथ ही नई कास्ट सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. अब, ऋषभ जयसवाल ने नए कलाकारों को मिल रही नफरत पर रिएक्ट किया है. ऋषभ ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, सब कुछ काफी अच्छा है और टीआरपी और प्रोडक्शन को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, सब कुछ पॉजिटिव है.

ऋषभ जयसवाल बोले- कोई हमेशा टॉप पर नहीं रह सकता…

ऋषभ जयसवाल ने कहा, कोई हमेशा टॉप पर नहीं रह सकता और अभी गिरावट हो सकती है लेकिन वे जल्द ही ऊपर जाएंगे. साथ ही एक्टर ने लीप के बाद शो को मिल रही नफरत पर रिएक्ट करते हुए कहा, दर्शकों के लिए नई कास्ट और नई कहानी को रजिस्टर करना मुश्किल है, क्योंकि वे सभी पुरानी कास्ट से चिपके हुए हैं. ऋषभ ने कहा कि इंस्टाग्राम पर भी उन्हें काफी नफरत मिल रही है और ऐसा हर बार होता है जब किसी शो में लीप आता है. सेट पर हर कोई बहुत होपफुल है.

जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा की आखिरी इच्छा थी कि अभीरा और अरमान की शादी हो जाए. अभीरा से जबरन शादी करने की कोशिश करने वाले युवराज ने अक्षरा को बंदूक से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में अक्षरा ने अपनी आखिरी इच्छा साझा करते हुए कहा कि वह अक्षरा और अरमान को शादी करते हुए देखना चाहती हैं. अस्पताल के वार्ड में, अभीरा और अरमान शादी की कसमें खाते हैं और शादी के बंधन में बंध जाते हैं. अब जब वे मिस्टर और मिसेज हैं, तो अक्षरा निश्चित हो सकती हैं. अक्षरा अंतिम सांस लेती है. घर पर अक्षरा और अरमान की शादी की रस्में होती हैं. रूही और रोहित भी शादीशुदा हैं. चूंकि रुही एक अनुष्ठान करते समय गलती करती है, पोद्दार इसे एक अपशकुन कहता है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा अरमान को अपना पति मानने से इनकार कर देगी. वह कहेगी कि वे केवल कागज पर पति-पत्नी हैं और उन्हें इससे अधिक की आशा नहीं करनी चाहिए. इससे अरमान पूरी तरह से हैरान रह जाएंगे.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल को इस किरदार ने कहा अलविदा, अभीरा के सामने हुआ बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >