Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर को तलाक देगी कियारा, ये शख्स बना वकील, पोद्दार हाउस शॉक्ड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि कियारा ने फाइनली डिसाइड कर लिया है कि वह अभीर से तलाक लेना चाहती है. अभीरा उसकी वकील बनकर सामने आती है. इस मंजर को देखकर पोद्दार और गोयनका हिल जाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. इन-दिनों शो में बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. जिसमें चारु पोद्दार हाउस छोड़कर भाग जाती है. वह अभीर के साथ रहने का फैसला करती है. संजय और कावेरी चारु से संबंध तोड़ने का फैसला करते हैं. हालांकि अभीरा स्थिति को संभालती है और सबको समझाने की कोशिश करती है.

कियारा को ठेस पहुंचाता है अभीर

इस बीच, गोयनका हाउस में काफी ड्रामा होता है. जहां अभीर अपने प्यार का आरती की थाली के साथ स्वागत करता है. इसी बीच कियारा फूट-फूटकर रोती है और अभीर को शादी बचाने के लिए एक मौका मांगती है. हालांकि वह उसकी नहीं सुनता है. वह कियारा के कमरे में जाता है और वहां अलमारी से सारे कपड़े हटाता है. बाद में चारु के कपड़े रखता है.

कियारा का तलाक करवाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया अध्याय शुरू होने वाला है, जिसमें अभीरा मंदिर के पास एक नए क्लाइंट से मिलने की योजना बनाती है. अरमान पूछता है कि ऐसा कौन है, जिसका वह इंतजार कर रही है. तभी हर कोई चारु और अभीर को एक साथ देखकर दंग रह जाता है. तभी अभीरा कियारा का हाथ पकड़ती है और कहती है कि वह ऑफिशियल तौर पर उसकी वकील है, क्योंकि कियारा अभीर को तलाक देना चाहती है. सीरियल में हम देखते हैं कि कियारा इस तलाक से बिल्कुल भी खुश नहीं है, क्योंकि वह अब भी अभीर से बेहद प्यार करती है, लेकिन ये रिश्ता बच नहीं पाता है. इधर मन ही मन में मनीषा खुश हो जाती है और अपनी बेटी के अच्छे जीवन के लिए प्रार्थना करती है.

यह भी पढ़ें- Retro Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी सूर्या की रेट्रो पर बरसे नोट, जानें अब तक की टोटल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >