Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कहानी एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है. रिश्तों के उलझते समीकरण, छिपे हुए राज और शादियों के बीच चल रहा ड्रामा अब और गहराता नजर आ रहा है. खासकर मुक्ति की धुंधली यादें, अरमान-मेहर की तय होती शादी और अभीरा का सख्त रुख कहानी को नया मोड़ दे रहा है, जिससे आने वाले एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाले हैं.
मुक्ति की यादों में छिपा बड़ा राज
शो की शुरुआत एक दिलचस्प मोड़ से होती है, जहां मुक्ति, मायरा से उसके पिता और मां के बारे में सवाल करती है. मायरा जहां पिता के बारे में बात करती है, वहीं मां का जिक्र आते ही चुप हो जाती है. इस बीच वह अरमान और मेहर की तस्वीर दिखाती है, जिसे देखकर मुक्ति बेचैन हो जाती है. उसे तेज सिरदर्द होता है और वह दवा मांगती है. यह संकेत देता है कि उसके अतीत में कोई गहरा रहस्य छिपा है.
शादी में नया नियम
आर्यन की शादी को लेकर घर में बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है. दमयंती परंपरा का हवाला देते हुए मनीषा को शादी में शामिल होने से रोकती है. इस पर बहस तेज हो जाती है, लेकिन अंत में एक खास रस्म के जरिए समाधान निकाला जाता है. कावेरी इस रस्म का आयोजन करती हैं, जिसमें केवल महिलाएं शामिल होती हैं और पुरुषों को बाहर रखा जाता है. यह सीन शो में परंपरा और बदलाव के टकराव को दिखाता है.
अरमान-मेहर की शादी की तारीख तय
कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आता है जब विद्या, अरमान को बताती है कि आर्यन-दिशा की शादी के अगले दिन उसकी शादी मेहर से होगी. अरमान बिना किसी हिचक के हामी भर देता है. वहीं कावेरी खुलकर कहती हैं कि उन्हें मेहर पसंद नहीं है, लेकिन वह अरमान के फैसले के आगे मजबूर हैं. दमयंती भी स्वीकार करती हैं कि वह अब तक अभिरा को नहीं भूल पाई हैं.
अभीरा का सख्त फैसला
अभीरा इस शादी के खिलाफ खुलकर सामने आती है. वह अरमान को साफ शब्दों में कहती है कि वह यह शादी नहीं होने देगी. वह मायरा को घर लाकर मेहर की सच्चाई सबके सामने लाने की बात करती है. हालांकि अरमान इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, जिससे सस्पेंस और बढ़ जाता है.
डांस फ्लोर पर छुपा तनाव
शादी के जश्न के बीच डांस फ्लोर पर सभी खुशी से झूमते नजर आते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर तनाव बना रहता है. मायरा और अरमान साथ डांस करते हैं, वहीं अभीरा भी डांस के दौरान मेहर को असहज करने की कोशिश करती दिखती है. यह संकेत देता है कि आने वाले एपिसोड में बड़ा खुलासा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: गायत्री ने पुष्पा को किया कॉल, अनु-आर्या के रोका की तारीख होगी पक्की
