Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को पाने के लिए गीतांजलि ने बनाया मास्टर प्लान, इस तरह अरमान संग ये 4 लोग पोद्दार हाउस में करेंगे वापसी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अरमान केस जीत जाता है. वह कावेरी, विद्या, अभीरा और मायरा को लेकर पोद्दार हाउस वापस आता है. कावेरी अपने साथ पोद्दार हाउस वाला नेमप्लेट लेकर आती है और उसे अभीरा और अरमान को देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान और गीतांजलि के समझाने के बाद अभीरा को एक और चांस देने के लिए मान जाती है. गीतांजलि के दिमाग में एक बड़ा प्लान चल रहा है. गीतांजलि ने अभीरा को एक महीना दिया है. अगर अभीरा, मायरा का दिल नहीं जीत पाई तो वह उसे लेकर अपने साथ हमेशा के लिए चली जाएगी. अभीरा को पूरा यकीन है कि वह अपनी बेटी का दिल जीत लेगी.

गीतांजलि का मास्टर प्लान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि ने मायरा के टेडी बियर में एक फोन छिपा कर रख दिया है ताकि वह उससे बात करती रहे. दूसरी तरफ अरमान पोद्दार हाउस और फर्म पर एक लीगल लड़ाई लड़ने की तैयारी करता है और इसमें अभीरा और कावेरी का साथ देता है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीरा-कावेरी, विद्या को कोर्ट से समन मिलता है, जिसे जानकर वह हैरान हो जाती है. वहां पहुंचकर वह देखती है कि पूरा पोद्दार परिवार मौजूद है. अभीरा कहती है उसे बिना बताए हुए हेयरिंग रखी गई, तभी अरमान एंट्री करता है.

पोद्दार हाउस वापस आएगी अभीरा, कावेरी

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान केस जीत जाता है और कावेरी वापस से पोद्दार हाउस और बिजनेस पर अपना कब्जा कर लेती है. इस जीत के बाद कावेरी, विद्या, अभीरा, मायरा और अरमान पोद्दार हाउस वापस आते हैं. कावेरी काफी इमोशनल हो जाती है और कहती है कि उन दोनों की वजह से ही वह वापस इस घर में इज्जत से आ सकी है. वह अरमान और अभीरा को पोद्दार हाउस वाला नेमप्लेट देती है और उसे घर के बाहर लगाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >